International Trip In Budget: विदेश ट्रिप करना हर किसी का सपना होता है और सपने के आड़े आता है ट्रिप पर होने वाला खर्चा। चाहे आप किसी भी देश की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएं, आपको उसके लिए कम से कम 1 लाख रुपये अपनी जेब में रखने ही पड़ेंगे। कई बार तो 1 लाख में सिर्फ टिकट ही बुक होते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग इन खर्चों की वजह से अपने सपने को दबा देते हैं।
इसी के चलते आज हम यहां आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 50 हजार रुपये खर्च करके घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर घूमना, फिरना, रहना खाना बहुत ही किफायती है। सबसे खास बात ये है कि अभी इस देश के बारे में ज्यादा किसी को पता नहीं है, इसलिए आपको यहां ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी।
यहां हम बात कर रहे हैं अजरबैजान की, जो एक मध्य एशियाई और काकेशस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण देश है। ये ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आइए आपको यहां कि खासियत और जाने की प्लानिंग करने के कुछ टिप्स बताते हैं।