मालदीव का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Pixabay
मालदीव के ज्यादातर बीच पर खूबसूरत सफेद रंत है। ये सफेद रेत अमेजिंग और काफी फाइन है। कोरलाइन बीच बहुत ही दुर्लभ हैं और दुनियाभर में केवल पांच प्रतिशच बीच में पाई जाती हैं। इसीलिए मालदीव के बीच दुनिया में जन्नत कहे जाते हैं।
मालदीव के समुंदर में कई तरह के दुर्लभ कछुओं की प्रजाति रहती है। जिसमे लेदर बैक से लेकर लंबी गर्दन और हरे रंग के कछुए शामिल हैं। मालदीव दुनिया के सबसे समतल जगहों मे से एक है। यहां की ऊंचाई समुद्र तल से मात्र 1.5 मीटर है।
मालदीव धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है। पर्यावरण की चिंता करने वालों ने कई सारे कानून बनाएं हैं जिससे कि ये बच सके। लेकिन प्रदूषण की वजह से 2030 तक ये पूरी तरह समुद्र में डूब जाएगा।