फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब जनरल डिब्बों में भी मिलेंगी स्पेशल सुविधाएं, होने जा रहा है बड़ा बदलाव

Wed, 17 Nov 2021 06:06 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
भारत की एक बड़ी आबादी सफर के लिए रेलवे का इस्तेमाल करती है। इसी वजह से इंडियन रेलवे को भारत की लाइफ लाइन कहा जाता है। बीते कुछ सालों से भारतीय रेलवे का कायाकल्प का अभियान काफी तेजी पर है। रेल मंत्री बनाए जाने के बाद से अश्विनी वैष्णव ट्रेनों को नई रूपरेखा देने के लिए कई काम कर रहे हैं। भारतीय रेलवे में अक्सर जनरल क्लास के डिब्बे खचाखच भरे रहते हैं। वहीं त्योहार के समय इनमें होने वाली भीड़ तो देखने लायक होती है। इस कारण इनमें सफर कर रहे यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनकी इस परेशानी के समाधान के लिए भारतीय रेलवे ने एक अच्छा कदम उठाया है। वह अब जनरल क्लास के डिब्बों में कई स्पेशल सुविधाएं शामिल करने जा रही है, जिससे उसमें सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारतीय रेलवे द्वारा जनरल क्लास के डिब्बों में किए जा रहे बदलावों के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रिपोर्ट्स की मानें तो अब जनरल क्लास के डिब्बों को वातानुकूलित किया जाएगा। इससे जनरल क्लास के भीतर सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यही नहीं नए जनरल और इकोनॉमी एसी कोच ट्रैक पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रन करेंगे। इससे यात्री जल्द अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
द्वितीय श्रेणी वाले नए कोच में पहले से अधिक मात्रा में लोग बैठ सकेंगे। रेलवे मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया है कि इस परियोजना पर काम शुरू हो चुका है और सब कुछ सही रहा, तो जल्द ही इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
भारत में रेलवे के कायाकल्प का अभियान काफी तेजी से चल रहा है। ट्रेन के नए कोच और उनकी गति बढ़ाने को लेकर काम काफी तेजी से किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में लोगों को काफी फायदा होगा। वो कम समय में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें