ट्रेनों से सफर करना अपने आप में सुखद और रोमांचक होता है। खासकर दोस्तों और अपनों के साथ लंबी यात्राएं करना और ज्यादा मजेदार हो जाता है। लंबी यात्राओं के दौरान देश के कई स्टेशनों से गुजरना होता है और इस दौरान खाने-पीने को भी ढेर सारी चीजें मिलती हैं। देश के कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां के कुछ फूड आइटम काफी लजीज, जायकेदार और दूर-दूर तक फेमस होते हैं। आपको भी एक बार इन चीजों का स्वाद जरूर लेना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ खास फूड आइटम के बारे में: