Panchmarhi
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक खूबसूरत हिल स्टेशन है- पंचमढ़ी। यहां आपको ऐतिहासिक स्मारक, झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल और कई अन्य दर्शनीय स्थल मिलेंगे। दिल्ली से भोपाल पहुंचने के बाद वहां से महज 200 रुपये में आप पंचमढ़ी पहुंच सकते हैं। यहां आपको 500 रुपये में होटल का कमरा मिल जाएगा, जबकि 100 रुपये में अच्छा खाना मिल जाएगा। यहां 600-1200 रुपये दिन के हिसाब से जिप्सी किराये पर लेकर आप घूम सकते हैं।