फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foreign Like Places: महज कुछ हजार रुपये खर्च करके भारत की इन जगहों पर देखें इंग्लैंड-स्विट्जरलैंड जैसा नजारा

Mon, 10 Feb 2025 09:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत की उन जगहों के बारे में जानिए, जिनकी तुलना विदेशी जगहों से होती है।
विज्ञापन
1 of 5
विदेशी नजरों वाली भारतीय जगह - फोटो : Freepik
Foreign Like Places: भारत की खूबसूरती की तुलना कई विदेशी जगहों से की जाती है। यहां की कई जगहें न केवल विदेशी स्थानों जैसी दिखती हैं, बल्कि वहां की समानता का अनुभव भी कराती हैं। अगर आप विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो कम पैसों में भारत की इन जगहों पर विदेशी नजारों का लुत्फ उठाने के लिए इन जगहों पर जाएं। भारत की इन जगहों पर जाकर विदेशी खूबसूरती का आनंद लिया जा सकता है। ये स्थान न केवल आपकी यात्रा को यादगार बनाएंगे, बल्कि प्रकृति की अनमोल विरासत से भी जोड़ेंगे। आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में, जिनकी तुलना दुनिया के प्रसिद्ध स्थलों से की जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में एम्स्टर्डम जैसा नजारा

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के दृश्य बेहद शानदार होते हैं। यहां की डल झील, शिकारा राइड,  ट्यूलिप फूलों के बगीचे का नजारा विदेशों जैसा है। श्रीनगर में डल झील के किनारे खिले हुए ट्यूलिप फूलों का बगीचा और आसपास का शांत वातावरण आपको नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम की याद दिलाता है।  यहां एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है, जिसे "इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन" कहते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
गुलमर्ग गोंडोला - फोटो : एक्स/जेके पर्यटन विभाग
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

बर्फ से ढके पहाड़, स्कीइंग रिसॉर्ट्स और खूबसूरत घास के मैदानों के कारण गुलमर्ग को "भारत का स्विट्जरलैंड" कहा जाता है। यहां का गोंडोला राइड और विंटर स्पोर्ट्स पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।  

4 of 5
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फूलों की घाटी, उत्तराखंड 

उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स में मानसून के दौरान हजारों रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। यह दृश्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौजूद एंटीलोप वैली से मेल खाता है। दोनों जगहों पर प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों की भारी भीड़ होती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेगिस्तान। - फोटो : Instagram
थार मरुस्थल, राजस्थान

राजस्थान का थार मरुस्थल आपको सहारा मरुस्थल की याद दिलाएगा। यहां के रेत के टीलों, ऊंट की सवारी और रेगिस्तानी संस्कृति में आपको सहारा का अनुभव होगा। जैसलमेर और सम सैंड ड्यून्स इस क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें