India to Vietnam Flight Fare: अधिकतर लोग विदेश जाने और हवाई यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि सपने महंगाई और वित्तीय स्थिति के बोझ तले दबे रहते हैं और रह जाता है तो सिर्फ इंतजार। एक सामान्य भारतीय के सामने विदेश यात्रा के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, पासपोर्ट-वीजा मिलना, विदेशी भाषा या अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान और तीसरा, पैसे। आम परिवार जितना पैसा सफर के लिए एकत्र करते हैं, उससे अधिक तो यात्रा के लिए फ्लाइट बुक करने में ही व्यय हो जाता है। विदेश कोई पड़ोस का जिला तो है नहीं कि फ्लाइट का टिकट महंगा है तो बस, ट्रेन या फिर लिफ्ट लेकर पहुंच जाओ।
हालांकि वियतनाम वाले भारतीयों को घूमने आने का न्यौता दे रहे हैं। न्योता भी ऐसा कि भारतीय पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए फ्लाइट का टिकट भी सस्ता कर दिए हैं। जितना सस्ता आप सोच रहे हैं न,उससे भी ज्यादा सस्ता। वियतनाम वालों का ऑफर जब तक वैलिड है, तब तक यात्रा की योजना बनाकर सफर कर ही लीजिए।
आइए जानते हैं कि भारत से वियतनाम का फ्लाइट टिकट कितना सस्ता है कि स्टूडेंट से लेकर कपल और फैमिली ट्रिप तक लोग जा सकते हैं।
वियतनाम के सस्ते फ्लाइट टिकट का ऑफर किसके लिए और कितने दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहा है, सारी डिटेल जानकर ही घूमने का मन बनाइएगा।