India to Switzerland Trip cost: स्विट्जरलैंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहां बर्फीली पहाड़ियां, झील, झरनें और खूबसूरत हरियाली जन्नत के दृश्यों जैसी प्रतीत होती हैं। अक्सर फिल्मों में स्विट्जरलैंड के नजारे दिखाए जाते हैं, जहां हीरो-हीरोइन आपस में रोमांस करते नजर आ जाते हैं। इस तरह के नजारे कपल्स को खासतौर पर पसंद आते हैं और वह हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर स्विट्जरलैंड या उन जैसी जगहों पर जाना चाहते हैं। अधिकतर भारतीयों के लिए स्विट्जरलैंड की यात्रा किसी सपने जैसी होती है। फिल्मों में स्विट्जरलैंड के नजारे देख जहां जाने और घूमने के सपने तो देख लेते हैं लेकिन विदेश जाना कुछ कठिन सा लगता है। ऐसे में कुछ योजनाओं और सुझावों को अपनाकर सस्ते में स्विट्जरलैंड की सैर कर सकते हैं।