मई-जून की भीषण गर्मी शुरू होते ही लोग ठंडी जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं। जब मैदानों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है, तब हर किसी का मन करता है कि कहीं ऐसी जगह चला जाए जहां ठंडी हवाएं हों, पहाड़ हों और चारों तरफ बर्फ जमी हो। अच्छी बात यह है कि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां गर्मियों के मौसम में भी बर्फ देखने को मिल जाती है। यही वजह है कि हर साल लाखों पर्यटक इन जगहों की ओर रुख करते हैं।
इन जगहों की खास बात सिर्फ बर्फ नहीं, बल्कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, एडवेंचर और शांत माहौल भी है। कहीं ऊंचे पहाड़ों के बीच सफेद चादर बिछी मिलती है, तो कहीं ग्लेशियर और जमी हुई झीलें लोगों को हैरान कर देती हैं। अगर आप भी इस गर्मी में कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं और बर्फ के बीच छुट्टियां बिताने का सपना देख रहे हैं, तो आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मई-जून में भी बर्फ जमी रहती है और एक बार जाने के बाद आपका दिल बार-बार वहां लौटने का करेगा।