फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotirlinga To Visit In Summer: सिर्फ केदारनाथ ही नहीं, गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये ज्योतिर्लिंग

Tue, 19 May 2026 02:15 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top Summer Jyotirlinga Destinations: गर्मियों में धार्मिक यात्रा के लिए केदारनाथ, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और सोमनाथ जैसे ज्योतिर्लिंग बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। इन जगहों पर आध्यात्मिक शांति के साथ प्राकृतिक सुंदरता और सुहावना मौसम भी यात्रियों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में इन ज्योतिर्लिंगों के करें दर्शन - फोटो : Ai

 

Garmiyon Me Kaun se Jyotirlinga Yatra Karen: गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाते हैं जहां सुकून, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति एक साथ मिल सके। ऐसे में भारत के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए इन पवित्र धामों की यात्रा करते हैं।

गर्मियों में सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ जाते हैं, क्योंकि इस ज्योतिर्लिंग के कपाट सर्दियों में बंद हो जाते हैं। इस कारण यहां गर्मी और मानसून में काफी भीड़ रहती है लेकिन इसके अलावा भी देश में कई ऐसे ज्योतिर्लिंग हैं जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ शानदार धार्मिक ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। केदारनाथ की तरह ही कई ज्योतिर्लिंग ऐसे स्थानों पर स्थित हैं जहां गर्मियों में मौसम बेहद सुहावना रहता है।

अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में आध्यात्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे भारत के कुछ ऐसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के बारे में जो गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट माने जाते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : PTI

केदारनाथ धाम 

उत्तराखंड की वादियों में स्थित केदारनाथ मंदिर गर्मियों में श्रद्धालुओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रहता है। बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और आध्यात्मिक माहौल यहां आने वालों को अलग ही सुकून देते हैं। मई से जून के बीच यहां यात्रा का सबसे अच्छा समय माना जाता है।

विज्ञापन

3 of 6
महाकाल उज्जैन - फोटो : istock

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश के सबसे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यहां होने वाली भस्म आरती दुनियाभर में मशहूर है। गर्मियों में भी यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

 

4 of 6
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग - फोटो : Instagram

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाके में स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती है। हरियाली और ठंडा मौसम गर्मियों में यहां की यात्रा को और खास बना देता है। ट्रैकिंग पसंद करने वाले लोग भी यहां आना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक - फोटो : Instagram

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग

नासिक के पास स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के भक्तों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह ज्योतिर्लिंग अपनी धार्मिक मान्यताओं और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। गर्मियों में यहां का मौसम अपेाकृत सुहावना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोमनाथ मंदिर - फोटो : instagram

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

गुजरात में अरब सागर के किनारे स्थित सोमनाथ मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर शाम के समय बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। यहां का शांत वातावरण यात्रियों को मानसिक सुकून देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें