फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से दूर भारत के इन गांवों में है सुकून, बहुत ही कम बजट में घूम सकते हैं आप

Sun, 14 Apr 2019 12:17 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हर साल लाखों पर्यटक भारत घूमने आते हैं। भारत पर्यटकों के घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। भारत में ढेर सारे टूरस्टि स्पॉट हैं। अधिकतर पर्यटक गोवा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, केरल जैसे कई जगह घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन अगर आपको शांति और सुकून पसंद हैं तो भारत के गांव घूमने के लिए बेहतर विकल्प हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के उन गांवों के बारे में जहां की ट्रिप आपके लिए यादगार हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
मावलिननांग गांव, मेघालय
एशिया का सबसे साफ गांव मेघालय के मावलिननांग गांव को कहा जाता है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग से थोड़ी दूर पर मौजूद खासी हिल्स के क्षेत्र में यह गांव आता है। यहां पेड़ों की जड़ों से प्राकृतिक पुल बने हुए हैं और ऐसे पुल केवल मेघालय में ही पाए जाते हैं। यहां पर आप किसी भी महीने में जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
लाचुंग और लाचेन, सिक्किम
सिक्किम में मौजूद यह गांव पर्यटकों के लिए बेस्ट टूरस्टि स्पॉट है। यह गांव हनीमून डेस्टिनेशन के लिए भी लोकप्रिय है। यह गांव लाचुंग, लाचेन और लाचुंग नदियों के किनारे पर मौजूद हैं। नदी के किनारे बसे होने से इस गांव की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून के बीच होता है। 

4 of 5
मुनस्यारी
उत्तराखंड में बसे मुनस्यारी गांव अपनी हरियाली से लोगों को लुभाती है। यहां के बुग्याल, ग्लेशियर और झरने न सिर्फ मन को लुभाते हैं। साथ ही यहां की हरी-भरी वादियां भी पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। मुनस्यारी काठगोदाम, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से 295 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। आप यहां पर काठगोदाम से टैक्सी के जरिए आ सकते हैं। यहां आप मार्च से जून और सितंबर से अक्टूबर के बीच जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माजुली
असम के ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा माजुली एक बड़ा नदी आइलैंड है। यहां के ट्राइबल फूड बेहद फेमस हैं। यहां पर आप नाव से घूम सकते हैं। यह द्वीप रास उत्सव, टेराकोटा और नदी पर्यटन के लिए फेमस है। माजुली को मिनी असम भी कहा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें