फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट है कम तो इस वीकेंड घूम लीजिए हरियाणा की ये 5 खास जगह

Sun, 14 Apr 2019 11:30 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा की बेबाक संस्कृति से तो आप भलीभांति परिचित होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छुट्टियों के लिए जगह की तलाश में हैं तो हरियाणा भी अच्छा विकल्प है। दिल्ली के ऐतिहासिक स्थानों को तो बहुत बार देखा होगा। अब उससे सटे हरियाणा की ये खास जगह भी घूम आइए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणा के छोटे से कस्बे फर्रुख नगर का नाम मुगल बादशाह फर्रुख सियार के नाम पर पड़ा है। फर्रुख नगर के बीचोंबीच स्थित है शीश महल। इसका निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ बताया जाता है। कहते हैं कि दो मंजिला इस महल के नीचे खूफिया सुरंग भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरियाणा के पंचकुला जिले में स्थित पिंजोर गार्डन को यादविंद्रा गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। मुगल गार्डन शैली पर आधारित यह गार्डन पटियाला के राजवंश शासकों द्वारा बनाया गया था। यह गार्डन अंबाला शिमला रोड पर पिंजोर गांव में स्थित है। 

4 of 6
गुड़गांव से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर सुल्तानपुर स्थित है।यह पार्क एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। दिल्ली के नजदीक प्रकृति की शरण में परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन

5 of 6
हरियाणा के करनाल जिले में स्थित वो ऐतिहासिक झील है जिसका उपयोग कुंति के पुत्र कर्ण स्नान करने के लिए करते थे। यही वह स्थान है, जहां कर्ण ने अपना सुरक्षा कवच इंद्र को दे दिया था। इस तरह इसी जगह कर्ण के वध की कहानी लिखी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फूड ऐंड फन विलेज में परिवार और दोस्तों के साथ आउटिंग का मजा लिया जा सकता है। वॉटर गेम्स पसंद करनेवाले लोगों के लिए तो यह जगह सुकून देने वाली है। इतना ही नहीं यहां आपको ट्रेडिशनल आर्ट वर्क, इंडियन क्राफ्ट की खरीदारी के भी भरपूर विकल्प मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें