फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के इन जगहों पर घूमना विदेश घूमने बराबर है

Sun, 21 Apr 2019 04:49 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत में ऊंचे बर्फीले पहाड़ से लेकर रेगिस्तान की सुनहरी मिट्टी तक शहरों की आसमान छूती इमारतों से लेकर समुद्र की लहरों तक सबकुछ मौजूद है। पर जब बात आती है छुट्टी बिताने की तो कई लोग विदेश घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। लेकिन शायद कुछ लोगों को पता नहीं है कि विदेश का वो नजारा भारत में मौजूद है बल्कि उससे कहीं ज्यादा बेहतर और खूबसूरत है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में जहां आप विदेश के नजारे भारत में देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्विट्जरलैंड नहीं गुलमर्ग में करिए पार्टनर के साथ रोमांस
अगर आप स्विटजरलैंड में पार्टनर के साथ रोमांस करना चाहते हैं तो रुक जाइए क्योंकि आपको कश्मीर में ही देवदार के हरे व ऊंचे पेड़, बर्फ की सफेद चादर से ढके पहाड़ मिल जाएंगे। श्रीनगर से तीन घंटे की दूरी पर बसा गुलमर्ग रोमांटिक और रोमांचक यात्रा के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। 
विज्ञापन

3 of 5
नियाग्रा फॉल्स नहीं चित्रकूट फॉल्स
हम सभी ने सुना है कि छत्तीसगढ़ को नियाग्रा फॉल्स ऑफ इंडिया कहा जाता है। और एक बार आप यहां का वॉटर फॉल्स देख लेंगे तो नियाग्रा फॉल्स को भूल जाएंगे। चित्रकूट फॉल्स भारत का सबसे चौड़ा वॉटरफॉल है। ये वॉटरफॉल्स 95 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यहां का नजारा देखकर आप मंत्र-मुग्ध हो जाएंगे। 

4 of 5
एलीपे में लें वेनिस का मजा
इटली में मौजूद वेनिस की खूबसूरती पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। अगर आपका मन वेनिस जाने का है और बजट नहीं है तो आप केरल के एलीपे में वेनिस की फील ले सकते हैं। एलीपे जाइए और आपको यहां वही रोमांटिक माहौल मिलेगा जो इटली की गलियों में है। शायद और भी ज्यादा सुंदर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
andaman island - फोटो : shutterstock
फी-फी आईलैंड छोड़, अंडमान घूमिए
अधिकांश भारतीयों के मन में थाईलैंड को लेकर ज्यादा रोमांच रहता है। लेकिन आप थाईलैंड के फी-फी आइलैंड को छोड़िए और भारत के अंडमान एंड निकोबार आइलैंड में मजा ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको इजराइल की फील लेनी हो तो हिमाचल प्रदेश के कसोल जा सकते हैं। कसोल को ज्यादातर लोग ट्रेकिंग और एडवेंचर के लिए पसंद करते हैं। पार्वती वैली में बसा कसोल शहर इजराइल के छोटे रूप के तौर पर भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें