Independence Day 2023 : भारत के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण दिन 15 अगस्त माना जाता है। इस दिन देश ब्रिटिश शासन की गुलामी से आजाद हुआ था। सदियों से अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़े देश और देशवासियों ने काफी प्रताड़ना सही। अपने ही देश में गुलाम बनकर रहने, अधिकारों से वंचित रहने के कारण देशवासियों में आक्रोश उठा और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम की लौ जलाई।
आजादी की मांग को लेकर उठी आवाजों को कुचलने की कोशिश की गई, जिसमें हजारों-लाखों क्रांतिकारियों ने लहू बहाया। कई स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए। हालांकि अंत में अंग्रेजों का भारत छोड़कर जाना पड़ा और देश की सत्ता देशवासियों के हाथ में आ गई।
इस जीत को जश्व के तौर पर मनाने के लिए हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। लोग इस मौके पर आजादी की जंग लड़ने वाले वीर सपूतों को याद करते हैं, ध्वजारोहण के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को सलामी दी जाती है।
15 अगस्त के दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इस अवकाश के दिन आप दोस्तों, परिवार या बच्चों के साथ ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं, जो राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ा देगा और आजादी के जश्न को दोगुना कर देंगी। ये रहीं देशभक्ति की भावना से सराबोर करने देने वाली जगहें।