फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बनाएं घूमने का प्लान, इस सस्ते पैकेज में घूम सकते हैं ये शानदार टूरिस्ट प्लेसेस

Mon, 21 Oct 2019 03:57 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
leave travel concession
विज्ञापन
शहर में स्कूलों की छुट्टियां करीब एक माह बाद से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। नोएडा के आसपास कई ऐसी जगह है। जहां कम पैसों में घूमकर आप वापस आ सकते हैं। दिसंबर के लिए लोगों ने राजस्थान की अधिक बुकिंग कराई है। चूंकि दिसंबर में राजस्थान का मौसम सामान्य रहता है। उधर, कुछ लोगों ने ठंड  के बाद भी शिमला व मसूरी जाने का प्लान बनाया है। इसके लिए अच्छा टूर पैकेज मिल रहा है। टूर एंड ट्रेवल संचालक राकेश कुमार ने बताया कि परिवार के लिए पैकेज की कीमत कम है। लेकिन कपल के पैकेज की कीमत थोड़ी ज्यादा है। सबसे ज्यादा बुकिंग राजस्थान, मसूरी, जिम कार्बेट, शिमला व अमृतसर की हो रही है।
विज्ञापन

राजस्थान :
नोएडा के लोगों के लिए पहली पसंद राजस्थान है। ज्यादातर लोग ठंड में यहां रुख करते हैं। राजस्थान में आप कम पैसों में कई जगहों पर घूम सकते हैं। राकेश कुमार ने बताया कि यहां एक परिवार को 5 रात और 6 दिन का पैकेज दिया जा रहा है। जिसमें 42 हजार रुपये का खर्च है। जयपुर, अजमेर, पुष्कर, बीकानेर व जैसलमेर ले जाया जाएगा। गाड़ी, रहना व खाना सब कुछ पैकेज में शामिल है। 

मसूरी : 
मसूरी के लिए आपको 5 नाइट व 6 डेज के लिए 40 हजार रुपये का पैकेज लेना होगा। जिसमें हरिद्वार की सैर कराई जाएगी। साथ ही साथ कैैंपेन भी कराया जाएगा। एडवेंचर के साथ-साथ रहने खाने व गाड़ी की सुविधा कंपनी देगी। 

जिम कार्बेट :
टूर एंड ट्रैवल द्वारा एक गाड़ी दी जाएगी। जो जिम कार्बेट के साथ नैनीताल, कोसानी घुमाने ले जाएगी। इसमें 45 हजार रुपये का पैकेज लेना होगा। जो कि 6 रात व 7 दिन का होगा। इसके अंतर्गत जंगल सफारी का चार्ज नहीं है। जंगल सफारी के लिए अलग से बुकिंग करानी होगी।

शिमला : 
ठंड में लोग और ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में शिमला सबसे बेस्ट है। कम पैसों में मनाली व चंडीगढ़ भी घूमने जा सकते हैं। इसके लिए 34 हजार रुपये का पैकेज बुक करना होगा। जिसमें सारी चीजें मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन

अमृतसर व कटरा : 
अमृतसर व माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा सकते हैं। 36 हजार के पैकेज में 5 रात व 6 दिन की व्यवस्था होगी। इसमें मथुरा और वृंदावन भी शामिल है। पहले वृंदावन ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें