फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान, कम बजट में शानदार रहेगा टूर

Mon, 27 Jan 2020 07:36 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Travel With Friends - फोटो : Pixabay
दोस्तों के साथ घूमने का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन कई बार पैसे की कमी की वजह से टूर प्लान नहीं बन पाता। अगर आप भी दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं। न केवल घूमने, बल्कि होटलों में ठहरने से लेकर अतिरिक्त खर्च बचाने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बताएंगे, जो सफर में आपके काम आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
tent - फोटो : अमर उजाला
टेंट के लिए खर्च करें
अगर आपको घूमने का शौक है तो हमेशा अपने पास एक टेंट रखें। एक बार खरीदा गया टेंट आपके कई बार के पैसे बचाएगा। किसी ट्रैक में रात बिताने के लिए टेंट बहुत काम आएगा। किसी व्यस्त पहाड़ी क्षेत्र में छुट्टियां बिताने से अच्छा है कि आप किसी ट्रेकिंग पर जाएं।
विज्ञापन

3 of 7
water bottle
पानी की बोतल साथ रखें
पानी की बोतल को साथ रखने की आदत डालें। कभी भी पानी खरीदने के लिए पैसे नहीं खर्च करने चाहिए। एक सच्चे ट्रेवलर के पास पानी की बोतल हमेशा साथ होती है। वैसे भी कुछ जिम्मेदारी आपकी अपने पर्यावरण के प्रति भी होनी चाहिए।

4 of 7
होटल - फोटो : Social media
होटल में डिस्काउंट ढूंढे
कई बार किसी शहर में ज्यादातर होटल आपके बजट के बाहर होते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजकल बहुत सी ऐसी वेबसाइट हैं जो आपको कम दाम में होटल दिला सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
travel - फोटो : pixa
ट्रैवल ब्लॉग पढ़ें
आजकल बहुत से लोग ब्लॉग के जरिए अपनी यात्रा के अनुभव को साझा करते हैं। इसलिए इन ब्लाग को जरूर पढ़ें। इनके जरिए आपको बहुत से अनुभव के बारे में पता चलेगा जो सैर के दौरान आपकी मदद करेगा।
विज्ञापन

6 of 7
Travel - फोटो : Pixabay
प्लान ए नहीं तो प्लान बी सही
कभी भी तय बजट से ज्यादा खर्च न करें। जरूरत पड़े तो अपनी यात्रा में थोड़ा बदलाव करें। गाड़ी का खर्च बचाने के लिए आप थोड़ा चल भी सकते हैं। इन सबसे आपको कुछ नये नजारें भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अजनबियों से बात करें
अगर आपकी आदत अजनबियों से बात करने की नहीं है तो फौरन इसे दूर करें। क्योंकि बहुत बार सफर में आपको कुछ अच्छे लोग मिल जाएगें जो जरूरत के समय आपकी खुले दिल से मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें