Seven Wonders park
- फोटो : Social Media
सेवन वंडर्स पार्क
सराय काले खां इलाके में गंगा विहार स्थित सेवन वंडर्स पार्क में बच्चों को खूब मजा आएगा। यहां आप विश्व के सातों अजूबों के मॉडल देख सकते हैं, जिनमें ताजमहल, एफिल टॉवर, मिस्र का पिरामिड, पीसा की झुकी मीनार आदि शामिल हैं। खास बात यह है कि दुनिया के सात आश्चर्य के मॉडल 90 टन कबाड़ से बनाए गए हैं।
- कब जाएं: किसी भी दिन सुबह 11 से रात 8 बजे के बीच जा सकते हैं, लेकिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच बिजली लाइटों की रोशनी में इन्हें देखना ज्यादा आकर्षक है।