फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? यहां देखें पूरी गाइड

Sun, 19 Apr 2026 10:46 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Char Dham Yatra 2026: अगर आप भी इस बार चार धाम यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। यहां हम आपको उसका पूरा प्रोसेस बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : AI
Char Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल 2026 को पवित्र अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा का भव्य शुभारंभ हो गया। इस खास मौके पर यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिससे भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर आध्यात्मिक शांति और आस्था का अनुभव करते हैं। 

सरकार ने इस बार यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम व्यवस्थाएं की हैं, जिनमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। यात्रा पर जाने से पहले पंजीकरण करना जरूरी है, ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अगर आप भी इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार धाम में शामिल प्रमुख स्थल
  •  यमुनोत्री
  • गंगोत्री
  • केदारनाथ
  • बद्रीनाथ

रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है?

सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने का उद्देश्य तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सहायता को बेहतर बनाना है। इससे यात्रा के दौरान किसी भी समस्या में तुरंत मदद मिल पाती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

चार धाम यात्रा पर जाने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इसके लिए आपको registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाना होगा और Register/Login विकल्प पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाना होगा।

रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पहचान से जुड़ी जानकारी भरनी होती है।  इसके बाद मोबाइल नंबर और ईमेल पर OTP भेजा जाता है, जिससे वेरिफिकेशन पूरा होता है।

लॉगिन करने के बाद अपने साथ यात्रा करने वाले सभी लोगों की जानकारी जैसे नाम और उम्र लिखनी होती है। फिर यात्रा की तारीख और किन-किन धामों में जाना है, यह चयन करना होता है।

इसके बाद वैध पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है। प्रक्रिया पूरी होने पर मोबाइल पर URN (Unique Registration Number) मिलता है। इसी के आधार पर पंजीकरण पत्र डाउनलोड करना जरूरी होता है, जिसे यात्रा के दौरान साथ रखना होता है।

 

4 of 5
चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते, तो ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध है। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, सोनप्रयाग और बरकोट में बने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

यहां फोटोमेट्रिक या बायोमेट्रिक पंजीकरण किया जाता है, जिसमें आपकी फोटो और जरूरी जानकारी तुरंत दर्ज की जाती है। यात्रा सीजन में भीड़ अधिक रहती है, इसलिए समय से पहले पहुंचना बेहतर रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala
 जरूरी डॉक्यूमेंट 

चार धाम यात्रा के लिए वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान इन डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाना जरूरी होता है।

यात्रा के दौरान हमेशा अपना आईडी प्रूफ साथ रखें, ताकि किसी भी चेकिंग या जरूरत के समय परेशानी न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें