कैसे पहुंचें कैंची धाम?
- फोटो : instagram
कैसे पहुंचें कैंची धाम?
कैंची धाम के लिए रेल यात्रा सबसे आसान और बजट फ्रेंडली रूट है। यहां से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो कि 38 किमी दूर है। दिल्ली से काठगोदाम के लिए कई टेनों के विकल्प मिल सकते हैं, जैसे शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी, नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस आदि। आगे की यात्रा के लिए काठगोदाम रेलने स्टेशन से आपको टैक्सी या शेयर कैब मिल जाती है। काठगोदाम से कैंची धाम के लिए टैक्सी का किराया लगभग 700 से 1200 रुपये हो सकता है। शेयर जीप का किराया 150 से 250 रुपये प्रति व्यक्ति और हल्द्वानी से अलमोड़ा रूट की बस का किराया लगभग 80 से 120 रुपये हो सकता है।
अगर आप दिल्सी से कैंचीधाम की सड़क यात्रा पर निकल रहे हैं तो लगभग 330 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिसमें 7 से 9 घंटे का वक्त लग सकता है। इसके लिए मुख्य रूट दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए हापुड़, मुरादाबाद, रूद्रपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल और अंतत: कैंची धाम है। खुद की कार से जा रहे हैं तो 2200 से 3500 रुपये ईंधर पर खर्च हो सकते हैं और 300 सो 500 रुपये टोल पर देने पड़ सकते हैं।
दूर के यात्री जो फ्लाइट से कैंची धाम पहुंचना चाहते हैं, उनके लिए सबसे निकटतम एयरपोर्ट पंतनगर हवाई अड्डा है , जिसकी दूरी 70 किमी है। यहां से 1600 से 2500 रुपये में टैक्सी द्वारा आसानी से कैंची धाम पहुंच सकते हैं।