फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall Places: दिसंबर में बर्फ ही बर्फ! भारत की इस जगहों पर करीब से देखें बर्फीले पहाड़

Wed, 10 Dec 2025 11:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Snowfall Places to Visit: मौसम की पहली बर्फबारी देखनी हो तो दिसंबर में भारत की कुछ खास जगहों पर सफर के लिए जा सकते हैं। यहां सफेद बर्फ की चादर स्थल के सौन्दर्य को बढ़ा देती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Best Snowfall Destinations - फोटो : Adobe stock
Best Snowfall Places to Visit: दिसंबर का महीना अपने साथ सिर्फ सर्दी लेकर नहीं आता, बल्कि रोमांस, खूबसूरती और बर्फबारी भी लेकर आता है। इस महीने में ठंडी हवा का स्पर्श, पहाड़ों पर दूरी तक फैली सफेद बर्फीली चादर मन को सम्मोहित करने के लिए पर्याप्त होती हैं। असली सर्दी तो वहीं होती है, जहां आसमान से रूई के फाहों सी बर्फ गिरती है। भले ही इस महीने में ठंडक बढ़ जाती है लेकिन अगर आपको बर्फबारी देखने का मन है तो कुछ खास स्थलों पर जाना बेहतर होगा। 

कुछ पहाड़ी स्थलों पर दिसंबर के आखिरी और जनवरी फरवरी में बर्फबारी होती है तो कुछ जगहों पर सीजन की पहली बर्फबारी अब शुरू होने वाली है। अगर दिसंबर में बर्फबारी देखने का मन बेसब्र है, तो भारत की ये जगहें आपके दिल को ठंडक और सफर को गर्माहट दोनों देंगी।
विज्ञापन

2 of 6
मनाली - फोटो : Freepik
भारत की बेहतरीन जगहें जहाँ दिसंबर में होती है बर्फबारी

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का लोकप्रिय हिल स्टेशन मनाली दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां बर्फ और रोमांस का क्लासिक मेल देखने को मिलता है। मनाली की बर्फबारी कभी फैशन से बाहर नहीं होती। दिसंबर में यहां की पहाड़ियां, सेब के बाग, रोहतांग और सोलांग घाटी खूबसूरती की मिसाल बन जाते हैं। स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और स्नो बाइकिंग मनाली को विंटर एडवेंचर की राजधानी बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थित औली को भारत का मिनी स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। दिसंबर में औली की बर्फ ऐसी लगती है जैसे प्रकृति ने खुद सफेदी को तराशकर धरती पर बिछा दिया हो। यहां की ढलानें स्कीइंग के लिए विश्व-स्तरीय मानी जाती हैं और नंदा देवी पर्वत का दृश्य दिल में अटक जाता है, जैसे समय रुक गया हो।

4 of 6
गुलमर्ग गोंडोला - फोटो : एक्स/जेके पर्यटन विभाग
गुलमर्ग, कश्मीर

बर्फबारी देखनी है तो कश्मीर से बेहतर कुछ नहीं। यहां गुलमर्ग में दिसंबर के महीने में बर्फबारी देखनो को मिलती है। इस दौरान धरती का स्वर्ग यानी कश्मीर बर्फ से ढक जाता है। कश्मीर की सर्दी सिर्फ ठंडी नहीं, बल्कि खूबसूरत भी लगती है। गुलमर्ग में दिसंबर से लेकर फरवरी तक भारी बर्फबारी होती है। यहां की गोंडोला राइड आपको बादलों से ऊपर की दुनिया दिखाती है जहां हर पेड़, हर छत, हर रास्ता बर्फ से लदा होता है।
विज्ञापन

5 of 6
शिमला - फोटो : instagram
शिमला, हिमाचल प्रदेश

विंटर हॉलीडे का सबसे पुराना और भरोसेमंद स्थान शिमला है। दिसंबर में अक्सर शिमला में शुरुआती बर्फबारी देखने को मिलती है। द रिज, कुफरी और मशोबरा जैसी जगहों पर सफेद बर्फ की परतें हर उम्र के यात्रियों को रोमांचित कर देती हैं। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम एडवेंचर और ज्यादा सुकून चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tawang - फोटो : pixabay
तवांग, अरुणाचल प्रदेश

पूर्वोत्तर का यह हिल स्टेशन सर्दियों में जन्नत सा लगता है। तवांग का दिसंबर ऐसा है कि बर्फ भी मानो प्रार्थना बनकर गिरती हो। इस क्षेत्र में मॉनेस्ट्री, झीलें और पहाड़ सब कुछ सफेद बर्फ की चादर ओढ़कर खड़े रहते हैं। ये उन यात्रियों के लिए है जो कुछ अनूठा, भीड़ से दूर और आध्यात्मिक सुकून चाहते हैं। दिसंबर में यहां बर्फबारी भी देखने को मिलती है। वर्तमान में तवांग का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें