Trip to Mahabaleshwar and Lonavala: महाराष्ट्र के दो बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन महाबलेश्वर और लोनावला पर्यटकों को हर मौसम में आकर्षित करते हैं। गर्मी हो या मानसून, आप महाबलेश्वर और लोनावला घूमने जा सकते हैं। ये दोनों हिल स्टेशन प्रकृति की गोद में समाए हुए हैं, जहां पहुंचकर बहुत सुकून महसूस किया जा सकता है। साथ ही ये दोनों गंतव्य बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह हैं। अगर आप प्रकृति, शांति और थोड़ी एडवेंचर के साथ एक बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो महाबलेश्वर और लोनावला की ट्रिप एकदम परफेक्ट है। कुछ दिनों के लिए भागदौड़ से ब्रेक लेकर इन हिल स्टेशनों में सुकून का वक्त बिता सकते हैं।
अगर आप लोनावला और महाबलेश्वर दोनों ही एक ट्रिप में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ ही दिन में बजट फ्रेंडली ट्रिप के लिए गाइड किया जा रहा है।