कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया। भारत में तो इसकी दो लहरें देखने को मिली, जिन्होंने काफी तबाही मचाई। जहां एक तरफ लोगों ने अपनों को खोया, तो वहीं इस वायरस की वजह से काफी लोगों का रोजगार भी छिन गया। वहीं, मौजूदा समय में हमारे पास कोरोना की वैक्सीन है, जिसे लोग लगवा रहे हैं। कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी पड़ी, तो एक बार फिर से जिंदगी पटरी पर लौटी। हालांकि, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता जरूर बढ़ाई है। इन सबके बीच अब भारत लगभग 31 देशों के साथ हवाई यात्रा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए गाइडलाइंस बनाई गई है, जिसमें कोरोना टेस्ट से लेकर अन्य चीजें शामिल हैं। वहीं, विदेश यात्रा करने के लिए आपको अपने पासपोर्ट को कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से लिंक कराना जरूरी है। अगर आपने अब तक ये नहीं करवाया है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं, ताकि आप समय रहते इसे करवा सकें। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...