फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर ढूंढ रहे हैं दूल्हा-दुल्हन तो संभल जाएं, प्रोफाइल में दिखे ये गड़बड़ी तो न जोड़ें रिश्ता

Wed, 05 Feb 2020 09:28 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Fraud on Matrimonial Site - फोटो : Amar Ujala
शादी को लेकर अक्सर कहा जाता है कि रिश्ते तो ऊपर ही तय हो जाते हैं, जोड़ियां ऊपर से ही बनकर आती हैं। लेकिन इसका मतलब ये थोड़े ही है कि हम अपने स्तर से प्रयास न करें या फिर हम अपनी पसंद-नापसंद पर ध्यान न दें। पहले शादी के लिए रिश्ते तय करने में दोस्त, नाते-रिश्तेदारों आदि की बड़ी भूमिका होती थी, लेकिन समय के साथ अब ये जगह वैवाहिक यानी कि मैट्रिमोनियल साइटों ले ली है। पर क्या इनपर आंख मूंद कर भरोसा किया जाना चाहिए? आगे की चर्चा इसी बात पर:
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कहा तो ये भी जाता है कि शादी जन्म-जन्मांतर का रिश्ता होता है। इतना न भी मानें तो कम से कम यह जीवन भर का साथ तो होता ही है। सबको ऐसा पार्टनर चाहिए होता है, जिसके साथ राजी-खुशी पूरा जीवन बिताया जा सके। हमारी यह तलाश काफी हद तक मैट्रिमोनियल साइटें पूरा करती है, लेकिन इन साइटों पर पूरी तरह भरोसा करना सही है। मेट्रिमोनियल साइट पर फेक प्रोफाइल से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन

3 of 7
relationship - फोटो : pixa
मेट्रिमोनियल साइट पर आपने अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है और आपको कोई ऐसी रिक्वेस्ट आई है, जिसमें कैंडिडेट का फोटो नहीं लगा है तो ऐसी प्रोफाइल पर रेस्पांस देने से बचें। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति शादी जैसे रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि सामने वाले ने अपनी जगह दूसरे की फोटो लगा रखी हो।

4 of 7
relationship - फोटो : pixa
आपको यह जांच करनी चाहिए कि प्रोफाइल में लगी फोटो एडिटेड तो नहीं है। इसके बाद भी अगर आपके मन में किसी भी तरह का कोई सवाल या डाउट आता है तो सामने वाले से जरूर पूछें। यह आपकी जिंदगी का सवाल है, इसलिए सवाल पूछने में बिल्कुल झिझक महसूस न करें। ध्यान रखें कि आपकी एक गलती आपकी पूरी जिंदगी तबाह कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
relationship - फोटो : pixa
मेट्रिमोनियल साइट पर जब आप अपनी प्रोफाइल बनाते हैं तो अपने बारे में कुछ बेसिक जानकारी देना होती है और यह बताना होता है कि आपको कैसा जीवनसाथी चाहिए। अपनी डिजायर से सामने वाले का प्रोफाइल मैच कराते समय जरा भी डाउट लगे तो आपको इस प्रोफाइल को छोड़ दूसरे की ओर बढ़ना चाहिए। यह भी देखा गया है कि मैट्रिमोनियल साइट्स पर धोखेबाजी करने के लिए लोग अपना फेक अकाउंट बनाते हैं और झूठी डिटेल डालते और बदलते रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
relationship - फोटो : pixa
फेक प्रोफाइल बनाने वाला व्यक्ति प्रोफाइल मैच करने और बात बनने के बाद मैट्रिमोनियल साइट पर अपना एकाउंट डिलीट करने की फिराक में भी रहते हैं, ताकि बाद में क्रॉस चेक करने का विकल्प न हो या फिर उनके खिलाफ कोई सबूत ना मिले। ऐसे लोगों से सावधान रहें। ऐसा व्यक्ति आप पर शादी का दबाव भी बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अगर सामने वाला व्यक्ति अकारण ही या किसी झूठे बहाने से जल्दी शादी करने का दबाव बनाए तो उससे दूरी बनाना बेहतर होगा। कहीं भी रिश्ता पक्का करने से पहले पूरी जांच पड़ताल जरूर कर लें। घर, परिवार के बारे में जो जानकारियां बनाई गई है, उसका फिजिकल वेरिफिकेशन कर लें। और सबसे जरूरी बात कि आप दोनों के विचारों में ज्यादा विरोधाभास नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें