फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफर्म रेल टिकट कैंसिल करने पर भी फुल रिफंड दे रही कंपनी लेकिन यहां है पेच

Sun, 23 Feb 2020 02:30 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Online Train Ticket Apps - फोटो : Self
देश में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। अधिकतर लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। आईआरसीटीसी के अलावा पेटीएम, कंफर्म टिकट डॉट कॉम जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यात्रा की पूर्व योजना बनती है, हम टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन अचानक हमारा जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ जाता है और फिर टिकट भी रद्द करनी पड़ती है। ऐसे में समस्या आती है रिफंड की। समय के अनुसार रेलवे कैंसिलेशन चार्ज काटती है। लेकिन एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी है, जो आपको कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर भी पूरे पैसे वापस करेगा। आइए जानते हैं विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 7
train ticket
अधिकतर लोग रेलवे की प्रमुख टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते हैं, लेकिन IRCTC ने फ्री कैंसिलेशन की ऐसी कोई सेवा शुरू नहीं की है। बल्कि यह सेवा एक निजी टिकट बुकिंग एप 'confirm ticket' की ओर से शुरू की गई है। इस सेवा का लाभ यूजर्स कब तक ले सकेंगे इस बात का जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
Confirmtkt - फोटो : Amar ujala
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग सेवा प्रदान करने वाली वेबसाईट कंफर्म टिकट डॉट कॉम (www.confirmtkt.com) ने कंफर्म टिकट की फ्री कैंसिलेशन सुविधा देने की घोषणा की है। इस वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्री ट्रेन खुलने के समय से 4 घंटे पहले या चार्ट तैयार होने तक अपना ट्रेन टिकट रद्द कर सकते हैं।

4 of 7
train ticket booking
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि उसके ऑनलाइन प्लेटफॅार्म पर फ्री कैंसिलेशन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस विकल्प का चयन करने पर यूजर बिना किसी सवाल-जवाब के टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड पाने के हकदार होंगे। हालांकि फुल रिफंड के लिए कंपनी ने एक तरह का शुल्क लगाया है, जो कि बुकिंग करते समय ही चार्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
Online Train Ticket Apps - फोटो : Self
तत्काल टिकट बुक करने वाले यूजर भी टिकट कैंसिल करने पर फुल रिफंड का लाभ उठा सकते हैं, जबकि वर्तमान बुकिंग प्रक्रिया में फ्री कैंसिलेशन प्रोटेक्शन लागू नहीं है। हालांकि यहां भी फुल रिफंड के लिए कंपनी ने एक तरह का शुल्क लगाया है। यदि पार्शियल कैंसिलेशन किया जाता है तो जिस यात्री का टिकट रद्द किया जायेगा उसे बेस किराये के बराबर राशि ही रिफंड होगी।
विज्ञापन

6 of 7
ConfirmTKT - फोटो : Amar Ujala
टिकट बुक करते समय आएंगे 2 विकल्प
कंफर्म टिकट के एप या वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय पेमेंट से पहले आपके सामने दो तरह के विकल्प होंगे। एक विकल्प होगा कि आप फ्री कैंसिलेशन नहीं चाहते हैं। इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। दूसरा विकल्प होगा कि आप फ्री कैंसिलेशन सुविधा चाहते हैं। इसके लिए कंपनी आपसे अतिरिक्त शुल्क वसूलेगी। 

उदाहरण के लिए आप यदि दिल्ली से पटना का थर्ड एसी का टिकट बुक करते हैं तो किराया होता है 1447 रुपया। अब आप फ्री कैंसिलेशन विकल्प का चुनाव करते हैं तो आपको 171 रुपया अतिरिक्त देना होगा। इसके बावजूद टिकट कैंसिल कराने की स्थिति में आपको 1371 रुपये ही वापस किये जाएंगे। तत्काल टिकट की स्थिति में भी कंपनी केवल बेस किराया ही लौटाने का वादा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्ले-स्टोर
मालूम हो कि कंफर्मटीकेटी डॉट कॉम प्लेटफार्म पर 50 लाख से ज्यादा यूजर एक्टिव हैं और हर दिन 30 हजार से ज्यादा टिकट बुक कर रहे हैं। यह प्लेटफार्म अंग्रेजी और 7 अन्य भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम और बंगाली में उपलब्ध है। इसे अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से या फिर अपने आईफोन में एप्प स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें