फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बेहद नजदीक है ये खूबसूरत जगह, इस वीकेंड करें घूमने का प्लान

Sun, 23 Feb 2020 06:42 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में हर इंसान की जीवन-शैली व्यस्त हो चुकी है। ऐसे में लंबी छुट्टियों के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो गया है। लेकिन हर वीकेंड बच्चे कहीं घूमने की फरमाईश कर दें तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे जगह के बारे में बताएंगे जो आपके एक दिन के ट्रिप के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। दिल्ली से महज दो घंटे की दूरी पर स्थित इस जगह पर परिवार ही नहीं दोस्तों के साथ भी आउटिंग का मजा ले सकते हैं। तो बिना देर किए आइए जानते हैं इस जगह के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रतापगढ़ फार्म
दिल्ली से महज 55 किमी की दूरी पर हरियाणा के झज्जर में बने इस फार्म में आप खुले हरे-भरे मैदानों और बहुत से प्राकृतिक दृश्यों का मजा ले सकते हैं। आजकल शहरी जीवनशैली में बहुत से बच्चे जिन्होंने गांव और खेतों को कभी नहीं देखा है उनके लिए ये जगह बिल्कुल अनोखी है। इस फार्म में दिन भर बहुत सी एक्टीविटी है करने के लिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जाने का सही समय
प्रतापगढ़ फार्म जाने के दौरान रास्ते में ही आपको बहुत से मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच यहां की यात्रा बहुत सुखद अनुभव देती है। सबसे खास बात ये है कि इस यहां आने के लिए कोई भी मौसम अनुकूल है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक्टीविटी का आनंद
इस फार्म में सैर करने के साथ ही बहुत सी एक्टीविटी जैसे ऊंट की सवारी करना, बहुत से देसी खेल खेलना और बहुत सी ग्रामीण जीवन से जुड़ी सामग्री को देखने का अपना अलग ही अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शॉपिंग
आप यहां के ग्रामीण बाजार से अपने लिए कुछ खरीददारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें