दुबई का वीजा कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
दुबई कैसे जाएं
भारत से दुबई की दूरी लगभग 2500 किमी है। हवाई मार्ग से दुबई पहुंचा जा सकता है। दुबई का इंटरनेशनल एयरपोर्ट बहुत बड़ा और यूएई का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाता है। कई भारतीय शहरों, जैसे दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई,चेन्नई, हैदराबाद से दुबई के लिए सीधी उड़ान मिल सकती है।
दुबई का वीजा कैसे मिलता है?
भारतीय पासपोर्ट धारक हर यात्री को दुबई आने के लिए यूएई वीजा की जरूरत होती है। कई तरह के वीजा होते हैं, जैसे टूरिस्ट वीजा, विजिट वीजा, ट्रांजिट वीजा आदि। यात्रा के उद्देश्य और प्रवास की अवधि के आधार पर वीजा का चयन कर सकते हैं।
अगर आप दुबई घूमने के उद्देश्य से जा रहे हैं तो पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ठहरने की अवधि के मुताबिक दुबई ई वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दुबई टूरिस्ट वीजा आमतौर पर सिंगल-एंट्री या मल्टीपल-एंट्री के रूप में उपलब्ध होता है, जो 30 दिन, 60 दिन या 90 दिन का हो सकता है।