फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत देश में रहने के लिए हर महीने मिलेंगे 55 हजार रुपये, बस माननी होगी ये 3 शर्त

Fri, 07 Feb 2020 10:43 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Italy
देश दुनिया में रोजगार को लेकर बहस छिड़ी हुई है। पैसे कमाने के लिए लोग तरह-तरह की नौकरी कर रहे हैं, तरह-तरह के बिजनेस कर रहे हैं। रोजगार के लिए कोई गांव से बाहर दूर शहर निकल जाते हैं तो वहीं नौकरी के लिए भी कई लोग देश छोड़ विदेश निकल जाते हैं। लेकिन क्या आपने दुनिया के किसी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाता हो। चौंकिए मत, हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही देश के बारे में:
विज्ञापन

2 of 7
SomeWhere in Italy - फोटो : Pixels
इटली देश का नाम तो आपने सुना ही होगा। अपनी खूबसूरती के लिए यह देश दुनियाभर में मशहूर है। ट्रैवलरों के लिए यह बेस्ट डेस्टिनेशनों में होता है। इसी देश में एक जगह है मोलिसे। यहीं रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाएगा। सैलरी भी छोटी नहीं, बल्कि मोटी दी जाएगी। खबरों के अनुसार यहां रहने वाले लोगों को तीन सालों तक प्रति माह 700 यूरो यानी भारतीय मुद्रा में बताया जाए तो 55,270 रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Map - फोटो : Pixels
मोसिले, इटली के 20 क्षेत्रों में सबसे छोटा क्षेत्र है। यह इतना छोटा क्षेत्र है कि कुछ लोग मजाक में कह देते हैं कि इसका अस्तित्व ही नहीं है। दरअसल, मोलिसे इटली के दक्षिण में स्थित अविकसित क्षेत्र है, जहां के लोग खासकर युवा, कुछ परेशानियों के चलते नई संभावनाओं की तलाश में पलायन कर जाते हैं। 

4 of 7
Somewhere in Italy - फोटो : Pixels
इस क्षेत्र की आबादी लगातार सिकुड़ती जा रही है। इसी वजह से यहां नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मोलिस में बसने के लिए अब लोगों को पैसे दिए जाएंगे। जिस किसी को भी यहां रहना है, उन्हें इस क्षेत्र के 106 गांव की सूची में से किसी एक को चुनना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 7
इटली - फोटो : Social media
यहां की खूबियों की बात करें तो इटली के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां आपको स्वच्छ हवा, साफ पानी और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे मिलेंगे। यहां कोई संगठित अपराध नहीं है। यहां का व्यंजन भी लजीज होता है और यहां आपको स्वादिष्ट वाइन भी मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
Somewhere in Italy - फोटो : Pixels
आइए अब जानते हैं कि आखिर क्या है वे तीन शर्त, जो नए निवासियों को माननी होंगी:
  1. 2000 से भी कम आबादी वाले इस क्षेत्र में नए निवासियों को कम से कम 5 साल तक यहां रहना पड़ेगा।
  2. लोगों को यहां एक नया व्यापार शुरू करना होगा। अगर व्यापार नहीं करना चाहते तो किसी इमारत को आवासीय भवन के रूप में रेनोवेट करवाना होगा।
  3. नया निवासी किसी ऐसी जगह से ना आया हो, जहां की आबादी 2000 से कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Somewhere in Italy - फोटो : Pixels
खबरों के मुताबिक, पहले चरण में यहां बसाने के लिए 40 आवेदकों का चयन किया जाएगा और अगर कार्यक्रम सफल रहा तो गांव की आबादी बढ़ाने के लिए इसी साल 2020 के अंत में फिर से दोहराया जाएगा। 

(नोट: तस्वीरें सांकेतिक तौर पर इस्तेमाल की गई हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें