फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Air Tickets: मुफ्त में विदेश घूमने का शानदार मौका, ये देश देने जा रहा पर्यटकों को फ्री हवाई टिकट

Thu, 17 Nov 2022 05:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हाॅन्ग काॅन्ग का सफर - फोटो : istock
Free Air Tickets: कोरोना महामारी के बाद से कई देशों के पर्यटन पर असर पड़ा। कई देशों में पर्यटन इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। कोरोना वायरस फैलने के बाद देशों में विदेशी पर्यटकों पर रोक लगा दी। हालांकि जब लॉकडाउन खुला तो कई देशों के पर्यटकों को भी विदेशियों से लिए खोल दिया गया। लेकिन कोविड काल के बाद आई मंदी और संक्रमण के डर से लोग दूसरे देशों में घूमने के लिए यात्रा पर नहीं जा रहे। ऐसे में एक देश विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शानदार ऑफर देने की व्यवस्था कर रहा है। जो यात्री विदेश घूमने जाना चाहते हैं, उनके लिए मुफ्त सफर की तैयारी हो रही है। हॉन्ग कॉन्ग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना निकाली है। इस योजना के तहत हांगकांग आने वाले यात्रियों को मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा। अगर आप हॉन्ग कॉन्ग की यात्रा मुफ्त में करना चाहते हैं तो यहां आपको ट्रिप के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
कोविड प्रोटोकाॅल - फोटो : istock
कोविड नियमों में ढील

कोविड दौर से पहले तक हॉन्ग कॉन्ग में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते थे। कोरोना के बाद यहां पर्यटकों की संख्या कम हुई। अब तक चीन की जीरो कोविड पॉलिसी हॉन्ग कॉन्ग में लागू थी। यह दुनिया के सबसे सख्त क्वारंटाइन नियम थे, लेकिन पिछले महीने हॉन्ग कॉन्ग ने क्वारंटाइन नियमों में ढील दी है।जिसके तहत अब विदेश से आने वाले यात्रियों को होटल में क्वारंटाइन करने या हॉन्ग कॉन्ग की फ्लाइट लेने से पहले कोविड टेस्ट कराकर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने  की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
हवाई जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
मुफ्त हवाई टिकट

हॉन्ग कॉन्ग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को मुफ्त हवाई टिकट देने की भी तैयारी में है। हवाई अड्डा प्राधिकरण हॉन्ग कॉन्ग 5 लाख मुफ्त हवाई टिकट बांटेगा। मुफ्त टिकट अगले साल से बांटे जाने हैं। इस योजना के जरिए हॉन्ग कॉन्ग लगभग

में हांगकांग ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना निकाली है। हवाई अड्डा प्राधिकरण हांगकांग 500,000 मुफ्त हवाई टिकट (Free Air Tickets) देने जा रहा है। ये टिकट अगले साल बांटे जाएंगे। इन टिकटों की कीमत करीब 21 अरब 10 करोड़ से ज्यादा है।

हॉन्ग कॉन्ग ने विमानन उद्योग की मदद के लिए राहत पैकेज के हिस्से के रूप में घरेलू एयरलाइनों से हवाई टिकट खरीदे थे। इसका उद्देश्य एयरलाइन्स के लिए नकदी का इंतजाम करना था। चूंकि हॉन्ग कॉन्ग ने कोरोना काल में लगे सख्त नियमों को वापस ले लिया है, ऐसे में दोबारा पर्यटकों की संख्या को बढ़ाने के लिए मुफ्त हवाई टिकट देने की योजना बनाई जा रही है।

4 of 5
हाॅन्ग काॅन्ग में लागू कोविड नियम - फोटो : Istock
इन नियमों का करना होगा पालन

कई सारे कोविड नियमों को हटा दिया गया है लेकिन हांगकांग आने वाले यात्रियों को अभी भी कुछ नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए हांगकांग आने वाले विदेशी यात्रियों को प्रवेश से पहले टीकाकरण प्रमाणपत्र, निगेटिव पीसीआर रिपोर्ट जमा करनी होगी। यात्रियों को तीन दिवसीय सेल्फ क्वारंटीन अवधि से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओशियन पार्क, हाॅन्ग काॅन्ग - फोटो : social media
हॉन्ग कॉन्ग के पर्यटन स्थल

यहां के मशहूर पर्यटन स्थलों में हांगकांग डिज्नीलैंड,मैडम तुसाद म्यूजियम, टेंपल स्ट्रीट नाइट मार्केट, मॉंग-कॉक, स्टेनली मार्केट तथा स्टैनली बीच, ओशियन पार्क और पीक टावर है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें