शादी के बाद हर लड़के और लड़की की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। ऐसे में हर कोई ये चाहता है कि जब वो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करे, तो जिंदगी भर के लिए शादी के दिनों की अच्छी यादें उनके जहन में बसी रहें। ऐसे में शादी के तुरंत बाद कपल हनीमून पर जाते हैं।
आज के समय में शादी के तुरंत बाद ही लोग हनीमून पर जाने का प्लान कर लेते हैं। शादी होने से पहले ही लोग ये प्लान कर लेते हैं, कि उन्हें कहां जाना हैं, और कब जाना है। हनीमून पर जाने से एक तो कपल को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिल जाता है, ऊपर से शादी की थकान को भूलाकर वो और भी अच्छी यादों को संजोते हैं।
अगर भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जाना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप सिर्फ 10 हजार रुपये में घूम सकते हैं।