फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Precautions In Hindi: होली पर घर से बाहर निकल रहे हैं? इन बातों का ध्यान रखें, वरना मजा पड़ सकता है फीका

Wed, 04 Mar 2026 08:24 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Safety Tips: "बुरा न मानो होली है" का मतलब यह नहीं कि सुरक्षा भूल जाएं। होली का त्योहार खुशियों का है, लेकिन सावधानी के बिना यह परेशानी भी बन सकता है। यहां दिए जा रहे टिप्स अपनाकर होली को सुरक्षित और खुशहाल बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
होली पर घर से बाहर निकल रहे हैं तो क्या करें - फोटो : Amar Ujala

Holi 2026: होली रंगों, मस्ती और मेल-मिलाप का त्योहार है। लेकिन अगर आप होली वाले दिन घर से बाहर निकल रहे हैं चाहे दफ्तर जाना हो, यात्रा करनी हो या किसी काम से बाहर जाना हो तो कुछ सावधानियां बेहद जरूरी हैं। रंग, भीड़, ट्रैफिक, केमिकल कलर और सुरक्षा से जुड़ी छोटी-सी लापरवाही आपका दिन खराब कर सकती है।

सही कपड़े, त्वचा की सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों का पालन और सतर्क व्यवहार ये छोटी बातें आपका दिन सुरक्षित और सुखद बना सकती हैं। याद रखें, “बुरा न मानो होली है” का मतलब यह नहीं कि सुरक्षा भूल जाएं। होली का त्योहार खुशियों का है, लेकिन सावधानी के बिना यह परेशानी भी बन सकता है। यहां दिए जा रहे टिप्स अपनाकर होली को सुरक्षित और खुशहाल बना सकते हैं।
 

विज्ञापन

2 of 6
स्किन और बालों की पहले से सुरक्षा - फोटो : Adobe stock

कपड़ों का सही चुनाव करें

  • फुल स्लीव्स कपड़े पहनें।
  • पुराने या डार्क रंग के कपड़े चुनें।
  • कॉटन फैब्रिक बेहतर रहता है।
  • स्कार्फ या दुपट्टा साथ रखें।

हल्के या महंगे कपड़े पहनकर बाहर न निकलें। केमिकल रंग कपड़ों को स्थायी दाग दे सकते हैं।


स्किन और बालों की पहले से सुरक्षा

  • होली खेलने से पहले चेहरे और हाथों पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं।
  • बालों में तेल लगाकर बांध लें।
  • सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
  • तेल की परत रंग को त्वचा में गहराई तक जाने से रोकती है।

 

विज्ञापन

3 of 6
आंखों और चेहरे की सुरक्षा - फोटो : PTI

आंखों और चेहरे की सुरक्षा

  • सनग्लासेस पहनें
  • आंखों में रंग जाने से बचें
  • कॉन्टैक्ट लेंस की जगह चश्मा पहनें।

अगर आंख में रंग चला जाए तो तुरंत साफ पानी से धोएं, रगड़ें नहीं।


ट्रैफिक और यात्रा में सावधानी

होली के दिन कई लोग नशे में वाहन चलाते हैं। सड़कों पर पानी और रंग की वजह से फिसलन हो सकती है और अचानक बाइक पर रंग फेंका जा सकता है।

  • दोपहिया वाहन पर हेलमेट जरूर पहनें।
  • कार चलाते समय शीशे बंद रखें।

4 of 6
होली पर खाना - फोटो : Adobe

अजनबियों से सतर्क रहें

होली के नाम पर कई बार जबरदस्ती रंग लगाया जाता है। पानी के गुब्बारे फेंके जाते हैं और छींटाकशी या बदसलूकी हो सकती है। अगर कोई जबरदस्ती करे तो भीड़भाड़ वाले इलाके में रहें और जरूरत हो तो स्थानीय हेल्पलाइन से संपर्क करें।


खाने-पीने में सावधानी

  • खुले में रखी चीजें न खाएं।
  • भांग या नशीली चीजें अनजाने में न लें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।


त्योहार में डिहाइड्रेशन आम समस्या है।

विज्ञापन

5 of 6
holi - फोटो : Adobe stock

बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

  • बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें।
  • बुजुर्गों को भीड़ से दूर रखें।
  • तेज आवाज या पटाखों से दूरी रखें।


मोबाइल और जरूरी सामान सुरक्षित रखें

  • वॉटरप्रूफ कवर रखें।
  • कीमती सामान कम से कम रखें।
  • पर्स और फोन अंदर की जेब में रखें।


रंग और पानी से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खराब हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली पर पानी की बर्बादी से बचें - फोटो : Adobe stock

पर्यावरण और समाज का ध्यान रखें

  • पानी की बर्बादी न करें
  • जानवरों पर रंग न डालें
  • हर्बल रंगों का उपयोग करें।


होली का असली संदेश प्रेम और सम्मान है, न कि जबरदस्ती।


इमरजेंसी की तैयारी रखें

  • जरूरी नंबर फोन में सेव रखें।
  • नजदीकी अस्पताल की जानकारी रखें।
  • किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपनी लोकेशन बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें