Holi Like Festivals Around The World: भारत में मनाई जाने वाली होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, मेल-मिलाप और उत्साह का प्रतीक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई देशों में भी होली जैसे रंगीन और मस्तीभरे त्योहार मनाए जाते हैं?
दरअसल, रंगों की भाषा पूरी दुनिया समझती है। विदेशों में रंगों का फेस्टिवल होली की तरह पारंपरिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व नहीं रखता, लेकिन रंग, मस्ती और उत्साह की भावना पूरी दुनिया में समान है। चाहे स्पेन के टमाटर हों, इटली के संतरे, थाईलैंड का पानी या ब्राज़ील का कार्निवल, हर जगह लोग खुशियों को रंगों के साथ मनाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ अनोखे और रंगीन फेस्टिवल्स के बारे में।