Holi Journey Safety Tips: होली का त्योहार आते ही देशभर में घर वापसी की लहर शुरू हो जाती है। नौकरी या पढ़ाई के कारण दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर वापसी के लिए यात्रा करते हैं। लेकिन इस दौरान ट्रेनों, बसों और फ्लाइट्स में भारी भीड़ रहती है।
त्योहार के समय यात्रा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन सही योजना, सतर्कता और स्मार्ट ट्रैवल टिप्स अपनाकर आप भीड़ से बचकर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकते हैं। अगर आप भी इस होली सुरक्षित और बिना तनाव के सफर करना चाहते हैं, तो ये ट्रैवल टिप्स आपके बेहद काम आएंगे।