रंग पंचमी 2025
- फोटो : amar ujala
गेर और डोलची होली
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और बीकानेर में गेर नृत्य और डोलची होली प्रसिद्ध हैं। जयपुर और उदयपुर में लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हैं। बीकानेर की डोलची होली में लोग एक-दूसरे पर पानी से भरी डोलची डालते हैं, लेकिन किसी को चोट नहीं पहुंचाते।
रंगपंचमी
महाराष्ट्र में रंगपंचमी का महत्व है। यहां होली का मुख्य दिन होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। इसमें लकड़ियों और गोबर के उपलों से आग जलाई जाती है। पांच दिन बाद रंगपंचमी मनाई जाती है, जिसमें लोग रंगों से खेलते हैं और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हैं। मुंबई, पुणे और नासिक में विशेष तौर पर रंग पंचमी के दिन होली जैसा पर्व मनाया जाता है।