फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: इस साल मथुरा-वृंदावन में मनाना है होली का पर्व, जानिए कितना आएगा दो दिन का खर्च

Wed, 12 Mar 2025 10:47 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Holi 2025 Tour Package in Mathura Vrindavan इस वर्ष होली के अवसर पर मथुरा-वृंदावन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस लेख में जानिए मथुरा-वृंदावन कैसे पहुंचें, कहां ठहरने और सफर में कितने रुपये खर्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा -वृंदावन की होली में कैसे हों शामिल - फोटो : instagram
Holi 2025 Tour Package in Mathura Vrindavan: 14 मार्च 2025 को होली का पर्व है। रंगों के इस पर्व का उत्साह लगभग पूरे देश में होता है लेकिन श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन और आसपास के स्थानों पर होली को अधिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यहां लठमार होली से लेकर फूलों की होली तक खेली जाती है। बांके बिहारी मंदिर, राधारानी मंदिर सब जगह होली के रंग उड़ाए जाते हैं, जिसे देखने और इसका अनुभव लेने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु व पर्यटक पहुंचते हैं। 

अगर आप भी मथुरा-वृंदावन की होली का अनुभव महसूस करना चाहते हैं तो इस बार होली के मौके पर श्रीकृष्ण की नगरी पहुंच जाएं। इस वर्ष होली के अवसर पर मथुरा-वृंदावन की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस लेख में जानिए मथुरा-वृंदावन कैसे पहुंचें, कहां ठहरने और सफर में कितने रुपये खर्च हो सकते हैं।

होली कब है 2025

इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च 2025 को है और रंगों की होली 14 मार्च 2025 को खेली जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा-वृंदावन कैसे पहुंचें - फोटो : AdobeStock
मथुरा-वृंदावन कैसे पहुंचें

दिल्ली से मथुरा की यात्रा बस या ट्रेन दोनों माध्यमों से की जा सकती है। दिल्ली से मथुरा के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। यमुना एक्सप्रेसवे मार्ग से लगभग 2-3 घंटों का सफर तय करके मथुरा पहुंच जाएंगे। बस का किराया लगभग 200 रुपये हो सकता है।

अगर ट्रेन से दिल्ली से मथुरा की यात्रा करनी है तो 100 से 500 रुपये में आपको कई ट्रेनों का विकल्प मिल जाएगा। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन के लिए कई शहरों से रेल और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी है। 
विज्ञापन

3 of 5
मथुरा-वृंदावन में ठहने की सुविधा - फोटो : freepik
मथुरा-वृंदावन में ठहने की सुविधा

होली के दौरान मथुरा और वृंदावन में होटलों और गेस्ट हाउस की मांग बढ़ जाती है, इसलिए पहले से बुकिंग करा लें। यहां बजट के अनुसार, 500 रुपये से 3000 रुपये खर्च करके एक रात के लिए होटल में कमरा मिल जाएगा।

कम बजट में ठहरने के लिए धर्मशालाएं एक अच्छा विकल्प हैं। मथुरा -वृंदावन में 200 रुपये से 500 रुपये प्रति रात तक के कमरे मिल सकते हैं।

4 of 5
मथुरा में ई रिक्शा से घूमें - फोटो : Adobe stock
स्थानीय परिवहन

मथुरा-वृंदावन संकरी गलियों के बीच कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां घूमने के लिए ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा आसानी से उपलब्ध रहते हैं। 300 रुपये से 500 रुपये में आप 5-6 प्रमुख मंदिरों और स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

इसके अलावा स्वतंत्र रूप से घूमने के लिए स्कूटी किराएं पर ले सकते हैं, जिससे आप आसानी से विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द्वारकाधीश मंदिर, वृंदावन - फोटो : Instagram
यात्रा का खर्च

दिल्ली से मथुरा आने-जाने का खर्च लगभग 400 रुपये से 1000 रुपये प्रति व्यक्ति हो सकता है। दो रातों के लिए 1000-2000 रुपये में होटल में कमरा मिल सकता है। वहीं खानपान में प्रतिदिन 500 से हजार रुपये और स्थानीय परिवहन पर 1500 रुपये रुपये तक संभावित खर्च करना पड़ सकता है। इस प्रकार, दो से तीन दिन की यात्रा का कुल खर्च प्रति व्यक्ति लगभग 4000 रुपये से 6000 रुपये तक हो सकता है, जो आपकी सुविधाओं और चयनित सेवाओं पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें