Hindi Diwas 2023 : हिंदी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषाओं में शामिल है। हिंदी भारत की राजभाषा है। यहां के अधिकतर राज्यों में हिंदी भाषा बोली जाती है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक चले जाएं, हिंदी भाषी लोग आसानी से मिल सकते हैं। हालांकि जो लोग विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए पहली बाधा भाषीय ज्ञान की होती है।
विदेश के लिए पासपोर्ट, वीजा के साथ ही भाषा का ज्ञान न होना भी समस्या हो सकती है। विदेशी भाषा न आने या अंग्रेजी में हाथ तंग होने के कारण यात्री विदेश में सफर के दौरान संवाद करने में मुश्किल महसूस करते हैं।
एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने और विदेशी जगहों को घूमने व खाना ऑर्डर करने तक भाषा बाधा बन सकती है। ऐसे में विदेश की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले ऐसे देशों के सफर पर निकले, जहां हिंदी बोली जाती है। कुछ विदेशी जगहों पर आप आत्मविश्वास के साथ हिंदी बोल सकते हैं, यहां रहने वाले लोग हिंदी भाषा को समझ सकते हैं। हिंदी दिवस के मौके पर उन देशों के बारे में जानिए जहां हिंदी बोल सकते हैं।