गर्मी की तपिश दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और इसके प्रकोप से बचने के लिए लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। ताकि उनको इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल सके। चारों तरफ पहाड़, नदियां और ठंडी हवाएं इतना कुछ है जो आपको पहाड़ की ओर खींच लाता है। ऐसे में अगर आप गर्मी से परेशान हैं तो हम आपको उन बेहतरीन खूबसूरत और ठंड जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सिर्फ आप और पहाड़ों से टकराती हुई हवाएं मौजूद होंगी।