फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए भी रहस्यमय है ये जगह, इतिहास में है दिलचस्पी तो इस वीकेंड घूम आइए

Mon, 15 Apr 2019 03:41 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऐतिहासिक शहर दिल्ली में इतनी खास विरासतें हैं जिनके विषय में खुद दिल्ली वालों को भी खबर नहीं है। अगर आप देश का या शहर का इतिहास जानने में दिलचस्पी रखते हैं। वीकेंड में जब फुर्सत मिले तो उन रहस्यमयी स्थानों पर जरूर जाएं जिनके विषय में शायद दिल्ली वाले भी नहीं जानते। ऐसी ही एक और जगह के विषय में आज हम बताएंगे जो मेहरौली में स्थित है।
विज्ञापन

2 of 4
मेहरौली स्थित हिजड़ों की खानकाह आज भी ऐतिहासिक महत्त्व रखती है । कुतुब मीनार से कुछ ही दूर स्थित हिजड़ों का खानकाह किन्नर समुदाय के लिए आध्यात्म से जुड़ने का एक जरिया है। यह एक बेहद शांत जगह है। यहां कम ही लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
हिजड़ों के खानकाह के बाहर एक छोटा सा लोहे का दरवाजा है जिस पर कभी भी ताला नहीं लगता। अंदर एक पुरानी छोटी मस्जिद है जिसका अच्छे से रख-रखाव किया जाता है। इस जगह की देखभाल किन्नरों द्वारा ही की जाती है। 
विज्ञापन

4 of 4
बाहरी हिस्से में 50 किन्नारों की कब्रें हैं। जानकारी के अनुसार इन्हें लोदी वंश के शासनकाल के दौरान 15वीं सदी में दफनाया गया था। अब यहां पर किसी को दफनाया नहीं जाता है।किन्नारों के लिए यह स्थान खास है। ज्यादातर किन्नर यहां गुरुवार को दुआ के लिए आते हैं। इतिहास के इस हिस्से को करीब से देखना और जानना चाहते हैं तो जरूर जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें