दिल्ली शहर ऐतिहासिक धरोहरों का शहर है। पूरी दुनिया भर में मशहूर दिल्ली में बहुत सी ऐतिहासिक इमारतें हैं। आप इस शहर के रहने वाले हों या न हों, काफी कम लोगों ने ही दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थानों की सैर की होगी। खास बात तो ये है कि मूल रूप से दिल्ली के होते हुए भी आप इन पांच ऐतिहासिक स्थानों के विषय में नहीं जानते होंगे। तो इस वीकेंड समय निकालकर घूम लीजिए ये खास ऐतिहासिक स्थल।
विज्ञापन
2 of 5
Qila rai pithora
- फोटो : Social Media
किला राय पिथौरा
पृथ्वी राज चौहान द्वारा बनवाए गए इस किले को किला राय पिथौरा के नाम से भी जाना जाता है। महरौली के पास बने इस किले को 11वीं शताब्दी में गया था, जिसके अंदर पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा भी देखी जा सकती है। किले की हालत देखते हुए, इसे हेरिटेज पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Rajiya deen
- फोटो : Social Media
रजिया-अल-दीन मकबरा
दिल्ली की पहली बहादुर महिला शासक रजिया बेगम सुल्तान का मकबरा दिल्ली में एक रहस्य की तरह है। तुर्कमान गेट के पास स्थित रजिया सुल्तान की क्रब गुमनाम चीजों की तरह है। माना जाता है कि रजिया सुल्तान को उनके पति अल्तुनिया की सेना ने बगावत कर उन्हें यहीं मार गिराया था, जिसके बाद रजिया को यहीं दफ्न कर दिया गया।
4 of 5
Iltutmish
- फोटो : Social Media
इल्तुतमिश का मकबरा
कुतुबमीनार स्थित प्राचीन दिल्ली की ये क्रब, सादगी और वास्तुकला के लिए जानी जाती है। काफी लोगों को इसके बारे में इसलिए भी पता नहीं है, क्योंकि कुछ साल पहले ही इसे पर्यटकों के लिए खोला गया है। अगर आपको इतिहास में दिलचस्पी है, तो यहां जाकर अच्छा लगेगा।
गंधक की बावली
गंधक की बावली का निर्माण 13वीं शताब्दी में कराया गया था। महरौली स्थित ये बावली शहर का सबसे पुराना और बड़ा कुआं है। कुएं में सल्फर मिले होने की वजह से इसमें गंध आती है। प्राचीन समय से ही कुएं के पानी को काफी गुणकारी माना जाता है और इसे बनाने का श्रेय इल्तुतमिश को जाता है।