फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल का जश्न विदेश में मनाने का सपना होगा पूरा, कम बजट में करें इन देशों की सैर

Tue, 19 Nov 2019 02:45 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Pixabay
नया साल और क्रिसमस दोनों ही नजदीक है और बहुत से लोगों ने अपनी छुट्टियां कहां बितानी है इस बारे में प्लान भी कर लिया है। अगर आप विदेश में घूमने की सोच रहें हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन सी जगह बेस्ट होगी तो ये डेस्टिनेशन बेस्ट होगी। सबसे खास बात कि यहां पर घूमने के लिए आपकी जेब पर भी बहुत बोझ नहीं पड़ेगा। आगे की स्लाइड में जानें वो बेस्ट प्लेस जहां पर कम बजट में घूम सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Pixabay
कंबोडिया
भारत के लोगों के लिए कंबोडिया एक ऑफबीट डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर हो रहा है। सबसे खास बात है कि इस जगह की सैर के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही कंबोडिया में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिलती है। जिसकी मदद से पूरे तीस दिन तक कंबोडिया की सैर की जा सकती है। इस देश में अंकोरवाट का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां पर देखने के लिए बहुत से सुंदर नजारे हैं। कंबोडिया जाने के लिए एक व्यक्ति फ्लाइट का टिकट 25000 रुपये का होता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : pixabay
वियतनाम
अगर आप किसी शांत और खूबसूरत देश में नये साल की शुरूआत करना चाहते हैं जहां पर चारों ओर हरियाली और सुंदर नजारे बिखरे पड़े हो तो वियतनाम बढ़िया जगह होगी। इस प्रकृति से भरे नजारे वाले देश में आपको नदी, पहाड़, झरने, गुफाएं, लजीज खाने के साथ ही यहां रहने वाले लोगों का मिलनसार व्यक्तित्व भी देखने को मिलेगा। वियतनाम जाने के लिए कोलकाता से एक तरफ की फ्लाइट का किराया करीब 28000 रुपये है। इस देश में हनोई, हो ची मिन्ह और हा लोंग जैसे शहर घूमने के लिए है।

 

4 of 7
थाइलैंड 
भारतीय लोगों की पहली पसंद विदेश में घूमने की थाइलैंड है। हर साल यहां पर आने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अगर आपका प्लान भी इस खूबसूरत बीचों वाले देश को घूमने का है तो यहां पर जाने के लिए एक तरफ का फ्लाइट का किराया करीब 16000 रुपये है। थाइलैंड घूमने की सोच रहें है तो बहुत से पैकेज भी ऑफर में मिलते हैं जिनकी जांच पड़ताल करके जाने में फायदा भी मिल जाता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Pixabay
मलेशिया 
सस्ते में विदेश की सैर का मजा परिवार के साथ लेना चाहते हैं तो मलेशिया एक बढ़िया जगह है। यहां पर देखने के लिए अनोखे थीम पार्क, जंगल के साथ ही शहर भी हैं। इस देश के शहरों को घूमना भी अपने आप में दिलचस्प है। मलेशिया जाने के लिए कुआलालांपुर की फ्लाइट का टिकट करीब सोलह हजार रुपये का होगा। इस देश में रुकने के लिए होटल भी बेहद सस्ते में मिल जाएंगे।


 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Pixabay
ओमान
तेल के लिए जानी जाने वाले देश ओमान में अब लोग पर्यटन की नजर से भी जा रहें हैं। यहां पर सस्ते में नये साल का जश्न मनाने के लिए ओमान एक बढिया जगह है। यहां पर जाने का किराया करीब 14000 हजार रुपये होगा। लेकिन इस देश में घूमने और ठहरने के लिए आपको ज्यादा नहीं खर्च करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Pixabay
बाली
न्यू ईयर मनाने के लिए सबसे ज्यादा युवा इस देश का रुख करते हैं। बाली के खूबसूरत बीच पर खुले आसमान के नीचे पार्टी करते हुए नये साल की शुरूआत करना हर किसी का सपना होता है। 

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें