शांघड़ गांव
- फोटो : Freepik
शांघड़ गांव
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले की सैंज घाटी में खूबसूरत शांघड़ गांव बसा है। इस गांव के नजारे स्विट्जरलैंड जैसे हैं। यही वजह है कि शांघड़ मैदान को कुल्लू का खज्जियार या भारत का दूसरा मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
शांघड़ के मैदान में हरे-भरे पेड़ और अद्भुत चीड़ के पेड़ों व रंग बिरंगे छोटे घरों का नजारा विदेशी पर्यटन जैसा लगता है। यहां बरशानगढ़ झरना, शंगचुल महादेव मंदिर, शांघड़ मीडोज और रैला गांव में लकड़ी से बना टावर मंदिर है, जहां आप मन की शांति और सुंदर दृश्यों का सुख ले सकते हैं।
कैसे पहुंचे
अपने शहर से चंडीगढ़, अंबाला या जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए मनाली तक का सफर कर सकते हैं। गंतव्य तक पहुंचने के लिए मनाली से सैंज का सफर स्थानीय बस से कर सकते हैं। इसके अलावा कुल्लू हवाई अड्डा पहुंचकर भंतर से सैंज के लिए बस या टैक्सी मिल जाएगी।