फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: कार से कर रहे हैं सफर तो रखें इन बातों का ध्यान, यात्रा के दौरान नहीं होगी परेशानी

Sat, 25 May 2024 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल अधिकांश लोग यात्रा करने के लिए निजी वाहन को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में आपको यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
Car Driving - फोटो : iStock
वसुंधरा

क्या आप भी इन छुट्टियों में कहीं घूमने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल करने वाली हैं? इस प्लानिंग में कुछ बातें आपको जरूर ध्यान रखनी होंगी। रोमा और उसका परिवार गांव घूमने की तैयारी कर रहा है। उसका गांव घर से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए रोमा का पति नीलेश कह रहा है कि “अपनी गाड़ी से ही चलते हैं।” लेकिन रोमा ऐसा नहीं चाहती, क्योंकि पिछली बार उसे बच्चों और सामान की वजह से यात्रा करने में काफी परेशानी हुई थी। दूसरी ओर, नीलेश कार से ही जाने पर अड़ा है, क्योंकि उसे सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना पसंद नहीं है। वैसे, नीलेश ही नहीं, आजकल अधिकांश लोग यात्रा करने के लिए निजी वाहन को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में आपको यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 6
गाड़ी की सर्विसिंग जरूरी - फोटो : Freepik
सबसे अहम बात

सफर पर निकलने से पहले अपनी गाड़ी की सर्विसिंग जरूर कराएं। अगर आपने हाल ही में सर्विस कराई है तो सुनिश्चित करें कि उसमें कोई गड़बड़ी न हो। आप नहीं चाहेंगी कि यात्रा के दौरान आपकी गाड़ी खराब हो जाए। इसलिए बेहतर है कि आप इसकी मैकेनिक से जांच करा लें। इसके अलावा गाड़ी के टायरों के साथ-साथ पंचर होने पर उपयोग किए जाने वाले अतिरिक्त टायर की हवा और एसी की कूलिंग अवश्य चेक करा लें। आप अपने साथ एक पंचर रिपेयर किट भी अवश्य रखें, ताकि मैकेनिक की कमी वाले इलाकों में आप फंसें नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
मैप की जरूरत - फोटो : istock
मैप की जरूरत

वैसे तो आज हर जगह ही इंटरनेट की सुविधा मौजूद है, जिस वजह से आपको अपने गंतव्य स्थल को खोजने में ज्यादा परेशानी नहीं होती, मगर कई बार आप ऐसी जगहों से गुजर रही होती हैं, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी होती है। ऐसे में आपको अपने फोन में एक मैप डाउनलोड करके रखना चाहिए, ताकि आप उसका ऑफलाइन भी उपयोग कर सकें। आप गाड़ी में पेपर मैप भी रख सकती हैं।

4 of 6
वक्त है कीमती - फोटो : Freepik
वक्त है कीमती

यदि आपकी यात्रा 10-12 या इससे कम घंटों की है तो सुबह पांच-छह बजे के बीच में अपनी यात्रा प्रारंभ करें। ऐसा करने से ड्राइविंग के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है और आप रात गहराने से पहले अपनी मंजिल पर पहुंच जाती हैं। लेकिन अगर आपको दिन में भीड़-भाड़ की वजह से यात्रा करना पसंद नहीं है तो इस बात का ध्यान रखें कि ड्राइव करने वाला व्यक्ति अच्छी और पर्याप्त नींद जरूर ले चुका हो।
विज्ञापन

5 of 6
सामान न करे परेशान - फोटो : istock
सामान न करे परेशान

अपने वाहन से जाने की वजह से आप जिन चीजों की जरूरत नहीं होती, उनको भी रख लेती हैं, मगर इससे आपको ही परेशानी होती है और आराम से बैठने को भी नहीं मिलता है। इसलिए जरूरत का समान ही रखें, लेकिन यदि फिर भी सामान ज्यादा हो तो उसे कार की डिग्गी या ऊपर अच्छी तरह बांधकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
न खाएं कार में खाना - फोटो : Freepik
खुद के साथ कार को ब्रेक

दो-तीन घंटे तक कार चलाने के बाद 15-20 मिनट का ब्रेक अवश्य लें। इससे कार के इंजन के साथ-साथ आपके शरीर को भी आराम मिल सकेगा और खुली हवा में आपका ब्लड सर्कुलेशन संतुलित रहेगा। इस दौरान आप थोड़ा घूम और चल-फिर सकती हैं। हाइड्रेट रहने के लिए रुक कर जूस या नारियल पानी पी सकती हैं।

न खाएं कार में खाना

अक्सर ऐसी यात्राओं में हम अपना खाना साथ लेकर चलते हैं और यह सोच कर गाड़ी में ही खा लेते हैं कि समय बच जाएगा। लेकिन यह गलत है और ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि कभी-कभी अचानक ब्रेक लगने या ऊबड़-खाबड़ रोड के कारण खाना या पानी आपके गले में फंस सकता है। इसलिए आप कुछ वक्त गाड़ी को रोककर किसी ढाबे या कार में ही खाना खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें