Happy World Tourism Day 2025 Wishes : हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को बढ़ावा देना और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्य को उजागर करना है। पर्यटन से स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है, रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटन सांस्कृतिकता का परिचय कराता है।
इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यात्रा करने और नई जगहों की खोज करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे वैश्विक समुदाय में एकता और समझ बढ़ सके। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को घूमने के लिए प्रोत्साहित करो। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही अपने अनुभव को बढ़ावा दो। पर्यटन दिवस के इन शुभकामना संदेशों को भेज सफर पर चलने के लिए करीबियों को प्रोत्साहित करिए।