फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2025: तीन घंटे में लेना है संपूर्ण रामलीला का अनुभव? दिल्ली की इस जगह पर होगा आयोजन

Fri, 26 Sep 2025 01:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dussehra 2025 Ramlila In Delhi: परिवार, बच्चों और युवाओं के लिए एक यादगार मौका है कि वे रामायण की कहानी को आधुनिक तकनीक और कलात्मकता के साथ महसूस कर सकें। आइए जानते हैं कि दिल्ली की ये खास रामलीला कहां और कब आयोजित हो रही है, यहां कैसे पहुंचा जा सक
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली की रामलीला - फोटो : Instagram
Dussehra 2025 Ramlila In Delhi: शारदीय नवरात्रि मनाई जा रही है, इसका समापन नवमी और फिर दशहरा के साथ होगा। दशहरा प्रभु श्रीराम द्वारा रावण के वध का पर्व है जो कि असत्य, अधर्म पर धर्म व सत्य की जीत थी। वैसे तो पूरे देश में ही दशहरा का जश्न मनाया जाता है। जगह-जगह रावण का पुतला बनाकर दहन किया जाता है और मेले व रामलीला का आयोजन होता है। लेकिन अगर आप दिल्ली की रहने वाले हैं तो इस बार आपको कुछ खास अनुभव मिल सकता है।

राजधानी दिल्ली दशहरे के अवसर पर हमेशा रामलीला की भव्यता का केंद्र रही है। हर वर्ष हजारों लोग रामायण की कथा देखने के लिए जुटते हैं, लेकिन इस बार कुछ खास होने जा रहा है। 2025 में दिल्ली में एक खास रामलीला का आयोजन हो रहा है जो एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि रामायण के चरित्रों की गहराई में उतरने का अद्भुत सफर है। युवाओं को रामायण से जोड़ने के लिए ये एक खास रामलीला मंचन है।

यह आयोजन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो दिल्ली में दशहरे के समय भारतीय संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं। यह परिवार, बच्चों और युवाओं के लिए एक यादगार मौका है कि वे रामायण की कहानी को आधुनिक तकनीक और कलात्मकता के साथ महसूस कर सकें। आइए जानते हैं कि दिल्ली की ये खास रामलीला कहां और कब आयोजित हो रही है, यहां कैसे पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली की रामलीला - फोटो : Instagram
ब्रॉडवे रामलीला 2025 क्यों है खास?

दरअसल, तीन घंटे की संपूर्ण रामायण दर्शकों को देखने को मिलेगी। एक ही मंच पर रामायण का पूरा सार महज तीन घंटों में दिया जाएगा। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जो रोजाना रामायण देखने नहीं जा सकते हैं। खास बात ये है कि इस रामायण को 3डी मंच सज्जा और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया जाएगा ताकि दृश्यावली को और जीवंत बनाया जा सके।

नाटक में 20 मौलिक गीत सुनने को मिलेंगे, जिनमें शीर्ष गायकों की आवाज शामिल होगी। साथ ही दर्शकों को पात्रों की सोच और उनके निर्णयों के मायने समझाए जाएंगे। ये राम लीला इस लिए भी खास है क्योंकि इसमें आधुनिक प्रस्तुति और परंपरा का संगम देखने को मिलेगा जो युवाओं और परिवारों दोनों के लिए आकर्षक अनुभव है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली की रामलीला - फोटो : Instagram
संगीत और वाचन का संगम

इस रामलीला में 20 ओरिजिनल गीत होंगे जिनकी धुनें अनुभवी संगीतकारों ने तैयार की हैं। महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके सौरभ राज जैन और टीवी की जानी-मानी कलाकार समृद्धि शुक्ल इस कथा का वाचन करेंगे। इनकी आवाज और अभिनय दर्शकों को आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएंगे।

4 of 5
दिल्ली की रामलीला - फोटो : Instagram
दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था

रामलीला देखने के लिए एंट्री की व्यवस्था और आतिथ्य को नया रूप दिया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिवहन जैसी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। आयोजन समिति का मानना है कि यह प्रस्तुति मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली की रामलीला - फोटो : Instagram
रामलीला का आयोजन कब और कहां?

इस वर्ष 26 सितंबर 2025 से 1 अक्तूबर 2025 तक ब्रॉडवे रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। ब्रॉडवे रामलीला दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस (एनडीएम-2 के सामने) पर होगा। यहां पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक साधन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें