chandigrah
आप चंडीगढ़ में रोज गार्डन की सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।इस गार्डन में सिर्फ गुलाब ही नहीं बल्कि बहुत से हर्बल प्लांट्स भी हैं जिनकी दवाएं बनती हैं। यहां आपको पीला गुलमोहर, चमेली और दूसरे फूलों की प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। यह गार्डन पर्यटकों के लिए सुबह से लेकर शाम तक खुला रहता है। यहां बहुत भीड़ भाड़ रहती हैं क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक रोज गार्डन घूमने आते हैं। इसके अलावा इस गार्डन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।