फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2021: भारत ही नहीं इन देशों में भी मनाई जाती है होली, जानें क्या है यहां का अंदाज

Mon, 29 Mar 2021 12:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
happy holi 2021 - फोटो : istock
मार्च का महीना आते ही होली का त्योहार पास आने लगता है। हर तरफ खुशियों का माहौल, रंगों की बौछार नजर आती है। होली का त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर होली का त्योहार मनाया जाता है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं। इन जगहों पर बस अंतर ये है कि कहीं रंगों से, तो कहीं टमाटर आदि से होली खेली जाती है। तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
happy holi 2021 - फोटो : istock
स्पेन
  • स्पेन का नाम आते ही सामने कई खूबसूरत नजारे आने लगते हैं, लेकिन यहां भारत की तरह ही होली खेली जाती है। बस फर्क इतना है कि भारत में रंगों से होली खेली जाती है, तो यहां टमाटर से। यहां पर होली की तरह ही एक फेस्टिवल होता है, जिसे ला टोमाटीना नाम से जाना जाता है। हर साल ये अगस्त में मनाया जाता है और इस दिन लोग एक-दूसरे पर जमकर टमाटर बरसाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Happy Holi 2021 - फोटो : istock
रोम
  • रोम में भी होली मनाई जाती है, जिसका नाम रेडिका त्योहार है। हालांकि, इसमें न तो भारत की तरह रंगों का इस्तेमाल किया जाता है और न ही स्पेन की तरह टमाटर होली खेली जाती है। इसकी जगह पर रोम के लोग एक ऊंचे स्थान पर जाते हैं और वहां जाकर लकड़ियां एकत्रित कर फिर उन्हें जलाते हैं। इस दौरान यहां मौजूद सभी लोग नाचते-गाते हैं, झूमते हैं और काफी एंजॉय करते हैं।

4 of 6
Happy Holi 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑस्ट्रेलिया
  • जहां भारत में साल में एक बार होली होती है, ठीक इसका उल्टा ऑस्ट्रेलिया में लोग फरवरी के महीने हर दो साल बाद होली की तरह होने वाले वॉटरमेलन त्योहार मनाते हैं। जैसे कि नाम से लग रहा है कि इस होली में तरबूज का इस्तेमाल होता है, तो आपको बता दें कि इस दिन लोग एक-दूसरे पर तरबूज फेंकते हैं और इस वॉटरमेलन त्योहार को जमकर एंजॉय करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
happy holi 2021 - फोटो : istock
दक्षिण कोरिया
  • दक्षिण कोरिया भी एक ऐसा देश है, जहां पर होली मनाई जाती है। यहां बोरयॉन्ग मड फेस्टिवल को होली की तरह मनाया जाता है, जो हर साल जुलाई के महीने में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। यही नहीं, यहां इस दिन एक कीचड़ का विशाल टब बनाया जाता है। इसमें सभी लोग तैरते हैं और एक-दूसरे को इस कीचड़ के टब में फेंकते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Happy Holi 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इटली
  • इटली घूमने के लिहाज से काफी प्यारी जगह है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि यहां भी भारत की तरह ही होली का त्योहार मनाया जाता है। हर साल इटली में जनवरी के महीने में होली की तरह होने वाले ऑरेंज बैटल के नाम से एक फेस्टिवल मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे को रंग नहीं लगाते, बल्कि एक-दूसरे पर जमकर टमाटर फेंकते हैं और इस दिन को खूब अच्छे से मनाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें