मार्च का महीना कई मायनों में भारतवासियों के लिए खास होता है। एक तो इस महीने में सर्दी जाने लगती है और गर्मियां आने लगती है, तो दूसरा इसी महीने होली का त्योहार भी आता है। इस दिन दोस्त हो या दुश्मन हर कोई एक-दूसरे से मिलता है, रंग-गुलाल लगाता है और स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद लेता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो घर की जगह होली फेस्टिवल्स में जाना पसंद करते हैं। हर साल ये लोग अलग-अलग जगहों पर जाते हैं और होली का त्योहार मनाते हैं। ऐसे में इस होली आप भी नई जगह पर जा सकते हैं, तो चलिए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं। जहां आप परिवार या दोस्तों संग होली खेलने जा सकते हैं।