फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kainchi Dham: हनुमान जन्मोत्सव पर जाना हैं नीम करोली बाबा के आश्रम तो ऐसे बनाएं कैंची धाम यात्रा का प्लान

Fri, 11 Apr 2025 05:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप भी नीम करोली बाबा के आश्रम जाना चाहते हैं तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन जाएं। कैंची धाम यात्रा के लिए यह दिन सबसे उपयुक्त है। आइए जानते हैं कि कैंची धाम की यात्रा कैसे कर  सकते हैं, इसमें कितना खर्च आएगा और रूट क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
नीम करोली धाम - फोटो : इंस्टाग्राम
 How To Reach Neem kainchi Dham :
 
 "अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता अस वर दीन्ह जानकी माता"

 
ये दोहा पढ़ते ही हनुमान जी का स्मरण हुआ होगा। भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्मदिन आने वाला है। पंचांग के मुताबिक, चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का अवतरण हुआ था। इस कारण हर साल चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है।

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। भारत में हनुमान जी से जुड़े कई मंदिर हैं, जो विशेष महत्व रखते हैं। इसके अलावा नीम करोली बाबा को हनुमान जी का बड़ा भक्त माना जाता है। ये भी मान्यता है कि नीम करोली बाबा को बजरंगबली जी के साक्षात् दर्शन हुए थे। कुछ तो उन्हें हनुमान जी का अवतार भी मानते हैं। इसी कारण बड़ी संख्या में साल भर श्रद्धालु नीम करोली बाबा के आश्रम में जाते हैं और यहां हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

अगर आप भी नीम करोली बाबा के आश्रम जाना चाहते हैं तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन जाएं। कैंची धाम यात्रा के लिए यह दिन सबसे उपयुक्त है। आइए जानते हैं कि कैंची धाम की यात्रा कैसे कर  सकते हैं, इसमें कितना खर्च आएगा और रूट क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
कैंची धाम - फोटो : adobe
कैसे जाएं कैंची धाम

नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम में स्थित है जो कि उत्तराखंड के नैनीताल शहर के पास है। दिल्ली से कैंची धाम की यात्रा पर निकलना है तो नैनीताल पहुंचें। दिल्ली से नैनीताल  की दूरी 324 किलोमीटर है। लगभग साढ़े छह घंटे में ट्रेन या बस से नैनीताल पहुंच सकते हैं। नैनीताल से कैंची धाम 17 किमी दूर है, जहां आप सड़क मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। कैंची धाम के लिए टैक्सी, किराए पर स्कूटी आदि से जा सकते हैं। अगर निजी वाहन से यात्रा कर रहे है तो सीधे नीम करोली तक ड्राइव करके जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काठगोदाम रेलवे स्टेशन - फोटो : Instagram
निकटतम हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन

अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो कैंची धाम के सबसे करीब 70 किमी दूर पंतनगर हवाई अड्डा है। यहां से नीम करोली बाबा के आश्रम तक पहुंचने के लिए टैक्सी या बस मिल जाती है। रेल यात्रा के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जहां से नीम करोली बाबा का आश्रम 38 किमी दूर है।

4 of 5
नीम करोली बाबा के आश्रम जाने का खर्च - फोटो : AdobeStock
नीम करोली बाबा के आश्रम जाने का खर्च

दिल्ली से नैनीताल तक बस या ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो लगभग  300 से 800 रुपये टिकट पर खर्च करने पड़ सकते हैं। आगे के सफर के लिए बस या टैक्सी मिल जाएगी यानी दिल्ली से नीम करोली आश्रम तक लगभग 500 से 1000 रुपये का खर्च आ सकता है। आश्रम में रहने के लिए शयनगृह से निजी कमरे तक मिल जाते हैं, जहां ठहरने का किराया 200 रुपये प्रतिदिन का हो सकता है। वहीं भोजन पर नाम मात्र के पैसे व्यय करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नैनीताल - फोटो : instagram
कैंची धाम में क्या करें?

कैंची धाम में नीम करोली बाबा के आश्रम में घूमने के अलावा निवासी भिक्षुओं द्वारा आयोजित सत्संग में भाग ले सकते हैं। आश्रम में पुस्तकालय है, जहां आगंतुक आध्यात्मिकता और दर्शन पर किताबें पढ़ सकते हैं। आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जंगल की सैर, पहाड़ियों में ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। पास में ही नैनीताल घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें