कलगा गांव
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पार्वती घाटी पर पुलगा डैम के पास कलगा गांव स्थित है जो ट्रैकिंग के लिए लोकप्रिय स्थल है। अप्रैल के महीने में कलगा का अधिकतम तापमान औसत 14 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और निम्नतम -4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो कलगा गांव का रुख करें। इस 28 किमी लंबे ट्रैक को पूरा करने में तीन दिन का वक्त लग सकता है। ट्रैकिंग के अलावा यहां पहाड़ी की चोटी से मणिकर्ण घाटी का अद्भुत नजारा दिखता है। सूर्यास्त का दृश्य तो बहुत ही मनमोहक होता है।
कैसे पहुंचे कलगा, हिमाचल प्रदेश
कलगा पहुंचने के लिए हवाई अड्डे से 25 किलोमीटर की दूरी पर मणिकर्ण है, जहां के लिए बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं। मणिकर्ण से 10 किमी दूर कलगा गांव है, जहां से ट्रैक की शुरुआत होती है। इसके अलावा आप कुल्लू जिला पहुंचकर यहां से भुंतर तक सड़क मार्ग से पहुंचें।