Kartarpur Sahib Entry Ticket: सिख धर्म के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं। दिल्ली समेत कई शहरों में ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले लोकप्रिय गुरुद्वारा हैं तो वहीं पांच तख्त यानी पांच गुरुद्वारे सबसे अहम हैं। ये पांच तख्त भारत में ही हैं। जिसमें सबसे प्रमुख है श्री अकाल तख्त साहिब। यह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में स्थित है।
दूसरा तख्त श्री केशगढ़ साहिब पंजाब के रूपनगर जिले में हैं। तीसरा तख्त श्री दमदमा साहिब पंजाब के बठिंडा में मौजूद हैं। वहीं चौथा तख्त श्री पटना साहिब,बिहार के पटना जिले में है। पाँचवाँ और आखिरी तख्त श्री हुजूर महाराष्ट्र में स्थित है। इन पांच तख्त के अलावा सिखों के लिए एक जगह और सबसे अहम व पवित्र मानी जाती है। इस जगह का नाम है करतारपुर साहिब। करतारपुर साहिब पाकिस्तान में मौजूद है।
हर साल लाखों श्रद्धालु करतारपुर साहिब जाते हैं। सवाल है कि करतारपुर साहिब में एंट्री सिर्फ सिख धर्म के लोगों को ही मिल सकती हैं या अन्य भी जा सकते हैं। करतारपुर साहिब का टिकट कितने का है और यहां कैसे पहुंचा जा सकता है।