फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2024: दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे, जहां गुरु नानक देव की जयंती पर जा सकते हैं आप

Fri, 15 Nov 2024 08:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध गुरुद्वारों के बारे में जानिए, जहां आप गुरु नानक देव की जयंती पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गुरु नानक जयंती 2024 - फोटो : Amar Ujala
Guru Nanak Jayanti 2024 : गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। गुरु नानक देव को सिख धर्म का पहला गुरु और संस्थापक माना जाता है। वह एक महान आध्यात्मिक संत, कवि और समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और भक्ति का मार्ग दिखाया।

गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व या गुरु नानक जयंती भी कहा जाता है, जो कि सिख धर्म का एक विशेष पर्व है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष आयोजन और सेवा कार्य किए जाते हैं।

दिल्ली भारतीय इतिहास और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र होने के साथ-साथ धार्मिक विविधता और आध्यात्मिक स्थलों का भी घर है। यहां के गुरु द्वारे न केवल सिख धर्म की पवित्रता को दर्शाते हैं, बल्कि अन्य धर्मों के लोगों को भी आकर्षित करते हैं। गुरु नानक देव की जयंती के मौके पर दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध गुरुद्वारों के बारे में जानिए, जहां आप गुरु नानक देव की जयंती पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : instagram
गुरुद्वारा बंगला साहिब

दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख गुरुद्वारा कनॉट प्लेस में स्थित है। गुरुद्वारा बंगला साहिब नाम का यह पवित्र स्थल गुरु हर किशन जी को समर्पित है। यहां की शांत झील और सुंदर सजावट भक्तों को शांति प्रदान करती है। गुरु नानक जयंती पर यहां कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है, जहां सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र होते हैं। भक्तों के लिए मुख्य आकर्षण यहां पवित्र सरोवर का पानी है जिसे अमृत कहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब - फोटो : Instagram
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब

राजधानी दिल्ली के संसद भवन के पास रायसीना रोड पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित है, जो ऐतिहासिक महत्व रखता है। यहां गुरु तेग बहादुर की अंतिम संस्कार की रस्म अदा की गई थी। यह गुरुद्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का  भी साक्षी रहा है। यहां का शांत वातावरण और ऐतिहासिक महत्व इस गुरुद्वारे को खास बनाता है।

4 of 6
शीश गंज साहिब - फोटो : Instagram
गुरुद्वारा शीश गंज साहिब

चांदनी चौक में गुरुद्वारा शीश गंज साहिब स्थित है जो दिल्ली के सबसे पुराने गुरुद्वारों में से एक है। यह गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर के बलिदान को समर्पित है। गुरु नानक जयंती के दिन यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है। यहां संगत में हिस्सा लेने और कीर्तन सुनने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गुरुद्वारा दमदमा साहिब - फोटो : Instagram
गुरुद्वारा दमदमा साहिब

गुरु गोबिंद सिंह को संबंधित गुरुद्वारा भी दिल्ली में स्थित है। राजधानी के हौज खास में गुरुद्वारा दमदमा साहिब है। इसे दमदमा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहां गुरु ने ठहराव लिया था। गुरु नानक जयंती पर यहां भव्य कीर्तन दरबार और सेवा का आयोजन होता है, जिसमें कई श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब - फोटो : Instagram
गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब

दिल्ली के मॉडल टाउन में गुरुद्वारा नानक पियाओ साहिब है। यह गुरुद्वारा गुरु नानक देव जी की यात्रा के समय की याद दिलाता है। कहते हैं कि जब गुरु नानक दिल्ली आए थे, तो यहां उन्होंने जरूरतमंदों को पानी पिलाया था। इसलिए इसे नानक पियाओ कहा जाता है। गुरु नानक जयंती पर यहां विशेष संगत का आयोजन होता है और लंगर सेवा में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें